फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami: बाल गोपाल बने बच्चे, श्रीनगर की घाटियों में गूंजे भजन..., तस्वीरों में देखें जन्माष्टमी की धूम

Sat, 16 Aug 2025 09:51 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली। बच्चों ने बाल गोपाल का रूप धारण कर सबका मन मोह लिया। श्रीनगर की घाटियों में भजन-कीर्तन की गूंज रही, तो पश्चिम बंगाल के नाडिया में नन्हें-नन्हें कृष्ण ने झांकियों से सबका दिल जीत लिया। महाराष्ट्र में दही-हांडी का जलवा देखने को मिला, जहां गोविंदा-आला रे के नारों से सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
1 of 5
देश में मनाई गई जन्माष्टमी। - फोटो : PTI
कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभर में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पर्व की सबसे बड़ी छटा मथुरा और वृंदावन में देखने को मिली। यहां कृष्ण जन्मस्थली मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर और बांके बिहारी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। 

वहीं, महाराष्ट्र और पश्चिमी भारत में जन्माष्टमी का मुख्य आकर्षण दही-हांडी रहा। कई युवाओं की टीमों ने पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर टांगी गई मटकी को फोड़ी। यह आयोजन कृष्ण के बचपन की लीला माखन चोरी  का प्रतीक है और इसमें स्थानीय समुदाय भी पूरे उत्साह के साथ शामिल रहा। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि पूरे भारत में किस-किस तरह जन्माष्टमी मनाई गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर खूब झूमें बच्चे। - फोटो : PTI
बच्चों ने भव्यता से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में स्कूलों और कॉलोनियों में बच्चों ने शानदार झांकियों और प्रस्तुतियों से त्योहार की रौनक बढ़ाई। छोटे-छोटे बच्चों ने बाल गोपाल और राधा का रूप धरकर मंच सजाया। जगह-जगह झूलन प्रतियोगिताएँ और मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा और उनकी मासूम अदाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर में भी झूमेते दिखें लोग - फोटो : PTI
श्रीनगर में भी खूब झूमे लोग
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी जन्माष्टमी का उत्साह देखने लायक रहा। घाटी के मंदिरों में विशेष पूजा और झांकी का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल हुए और झूमते नजर आए। ललितादित्य मंदिर से लेकर घाटों तक भक्तों ने शोभायात्राएं निकालीं, जिससे पूरी वादी में त्योहार का उल्लास फैल गया।

4 of 5
पश्चिम बंगाल में मनाई गई जन्माष्टमी - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल के नाडिया में लड़के बने श्रीकृष्ण
पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले में जन्माष्टमी पर विशेष सांस्कृतिक आयोजन हुए। यहां के गांवों में छोटे लड़कों ने श्रीकृष्ण का रूप धरकर माखन चुराने और रासलीला की झलकियां प्रस्तुत कीं। नटखट कृष्ण के अभिनय में उतरे बच्चों ने पारंपरिक बंगाली संगीत और लोकनृत्य पर मनमोहक झांकियां पेश कीं। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाराष्ट्र में दिखा दही हांडी का जलवा। - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में भी दिखा दही-हांडी का जलवा
महाराष्ट्र में जन्माष्टमी का सबसे बड़ा आकर्षण दही-हांडी रहा। मुंबई, ठाणे और पुणे में गोविंदा पथक की टीमों ने ऊंची-ऊंची मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने की परंपरा निभाई। सड़कों और चौकों पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी और “गोविंदा आला रे” के जयकारों से गगन गूंज उठा। विजेता टीमों को लाखों रुपये इनाम और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें