रूस, कीव पर निर्णायक जंग की तरफ बढ़ रहा है। कीव के बाहर 64 किलोमीटर लंबा रूसी काफिला देखा गया है। इस बीच भारतीय दूतावास ने भी अलर्ट जारी कर भारतीय नागरिकों को हर हाल में आज ही यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है। ऐसे में दहशत के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र बेबस हो गए हैं।
भातरीय दूतावास के अलर्ट के बाद बहुत से भारतीय छात्र कीव छोड़कर रोमानिया बॉर्डर पहुंच चुके हैं। ये छात्र कई दिनों से यहां फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 10
यूक्रेन में फंसी छात्रा दिल्ली पहुंचकर अपने परिजनों से मिलती हुई।
- फोटो : ANI
ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को रोमानिया के रास्ते यूक्रेन से निकाला जा चुका है। अब तक सात फ्लाइट के जरिए छात्र वापस आए हैं।
विज्ञापन
3 of 10
यूक्रेन से निकलकर रोमानिया सीमा पर पहुंचे 470 छात्र
- फोटो : ANI
भारतीय दूतावास की ओर से किसी भी हालत में आज ही कीव छोड़ने का अलर्ट जारी किया गया था, इसके बाद रोमानिया बॉर्डर पर कई छात्र पहुंच रहे हैं।
4 of 10
भारत के लिए उड़ान का इंतजार करते भारतीय छात्रड
- फोटो : ANI
रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचकर भारत के लिए उड़ान कर इंतजार करते भारतीय छात्र।
विज्ञापन
5 of 10
यूक्रेन में एक रेलवे स्टेशन में फंसे भारतीय छात्र
- फोटो : PTI
रूस के हमले के बाद तेजी से भारतीय छात्र सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। ऐसे में यूक्रेन के एक शहर में रेलवे स्टेशन पर फंसे भारतीय छात्र।
विज्ञापन
6 of 10
दिल्ली एयरपोर्ट पर यूक्रेन से लौट भारतीय छात्र
- फोटो : ANI
यूक्रेन में फंसा भारतीय छात्र जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा मां ने उसे गले लगा लिया और फफक कर रो पड़ी।
विज्ञापन
7 of 10
यूक्रेन से भारत पहुंचे भारतीय छात्र
- फोटो : ANI
यूक्रेन से बड़ी संख्या में भारतीय छात्र भारत पहुंच चुके हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक सात फ्लाइट भारत पहुंच चुकी हैं। करीब 1200 छात्रों को अभी तक एयरलिफ्ट किया गया है।
8 of 10
यूक्रेन में भारतीय छात्र
- फोटो : ANI
यूक्रेन से जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा छात्र जैसे ही अपने परिजनों से मिला भावुक हो गया।
9 of 10
भारत में यूक्रेनी दूतावास
- फोटो : ANI
दिल्ली में यूक्रेनी दूतावास के बाहर यूक्रेन के नागरिकों ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।