फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Space News: चांद के पत्थरों से ऐसे निकाला जाएगा ऑक्सीजन, बसाई जाएगी इंसानों की बस्ती

Tue, 01 Mar 2022 01:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
चांद के पत्थरों से अंतरिक्षयान निकालेगा ऑक्सीजन - फोटो : Pixabay
क्या धरती के अलावा दूसरे ग्रह और उपग्रह पर भी जीवन को बसाया जा सकता है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक काफी लंबे समय से खोज रहे हैं। इनमें मंगल और चंद्रमा पर इंसानी बस्ती बसाने की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वैज्ञानिकों ने  एक रिसर्च में दूसरे ग्रहों पर ऑक्सीजन पैदा करने का तरीका खोज लिया है। इसके दम पर कहा जा सकता है कि भविष्य में धरती के अलावा दूसरे ग्रहों-उपग्रहों पर भी इंसानी बस्ती बसायी जा सकती है। 

अब चांद के पत्थरों (Moon Rocks) से ऑक्सीजन निकालने की तैयारी है। इसके लिए यूरोपियन स्पेस एजेंसी (European Space Agency - ESA) ने थेल्स एलेनिया स्पेस (Thales Alenia Space) के साथ डील की है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी और थेल्स एलेनिया स्पेस के बीच 8.47 करोड़ की डील हुई है। फ्रांस और इटली की कंपनियों ने मिलकर इसको बनाया है। इस कंपनी को ऐसी तकनीक का ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए कहा गया है जिससे चांद के पत्थरों (Moon Rocks) से ऑक्सीजन निकाला जा सके। 
विज्ञापन

2 of 4
चांद के पत्थरों से अंतरिक्षयान निकालेगा ऑक्सीजन - फोटो : Pixabay

दरअसल यूरोपियन स्पेस एजेंसी की योजना चांद के पत्थरों से ऑक्सीजन निकालने के लिए एक ऐसी तकनीक विकसित कराने की है जिसे मानवरहित अंतरिक्षयान में भेजकर भविष्य में इंसानी बस्तियों को बनाने में सहायता ली जाए। चांद के पत्थरों को तोड़कर ऑक्सीजन निकाला जाएगा। पत्थरों से निकाले गए ऑक्सीजन को एक खास टैंकर में संभालकर रखा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 4
चांद के पत्थरों से अंतरिक्षयान निकालेगा ऑक्सीजन - फोटो : Pixabay
थेल्स एलेनिया स्पेस के अधिकारी रोजर वार्ड का कहना है कि आने वाले दो साल के भीतर इस प्रोजेक्ट को लॉन्च कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी चाहत है कि चांद पर अपना रिसर्च स्टेशन स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हर बीस साल पर वहां जाने से अच्छा है कि हम वहां लगातार आते जाते रहें। चांद पर इंसानों को बसाने की बात करते समय संसाधनों की जरूरत महसूस होती है। 
विज्ञापन

4 of 4
चांद के पत्थरों से अंतरिक्षयान निकालेगा ऑक्सीजन - फोटो : Pixabay

ब्रिटिश फर्म मेटालिसिस ने एक खास किस्म का केमिकल प्रोसेस तैयार किया है जिससे पत्थरों से ऑक्सीजन निकाला जा सकता है। आन वाले दिनों में चांद पर रीफ्यूलिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा जिससे अंतरिक्ष में अधिक दूरी तक इंसानी मशीनों को ले जाया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें