फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर में ब्रिटिश पीएम; जानें मीडिया की आंख का तारा क्यों बन गए ऋषि सुनक

Sun, 10 Sep 2023 10:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी साथ रहीं।  
विज्ञापन
1 of 11
अक्षरधाम मंदिर में पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया
जी20 के व्यस्त कार्यक्रम के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार सुबह कुछ समय अपनी आस्था के लिए निकाला और दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी साथ रहीं। 

इससे पहले बीते दिन सुनक जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। उन्होंने अक्षता के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज में भी शिरकत की थी। दिल्ली पहुंचने के बाद वे कनॉट प्लेस भी गए थे। यहां पहुंचने से पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मुझे हिंदू होने पर गर्व है। दिल्ली पहुंचने के बाद भी उन्होंने इस बात को दोहराया।

ऋषि सुनक पर सिर्फ मीडिया ही नहीं, बल्कि पूरे देश की निगाहें इसलिए भी रहती हैं, क्योंकि वे भारतीय मूल के हैं। उनकी पत्नी अक्षता इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी हैं। सुनक अक्सर भारत और यहां संस्कृति की तारीफ करते रहते हैं। ऐसे में भारत दौरे पर उनका मीडिया और अन्य की नजरों में होना लाजमी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रीति-रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री सुनक ने कहा था कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। 

विज्ञापन

3 of 11
ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया
UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा अक्षरधाम मंदिर में पूजा करने पर मंदिर निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने कहा कि उनकी पूजा बहुत देर तक रही और जो उनके साथ रहे वे कह रहे थे कि हमारे पास समय कम हैं लेकिन हम उनको कैसे रोक सकते थे? उन्होंने श्रद्धा के साथ पूजा की। 

4 of 11
ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया
दवे ने बताया कि हमने उनको अक्षरधाम मंदिर दिखाया और उनको एक मॉडल भी दिया जिससे उनको मंदिर की याद रहे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं जिनको हमने उपहार भी दिए। वे एक दम श्रद्धावान इंसान हैं।
विज्ञापन

5 of 11
ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि सुनक द्वारा कहे गए 'आई एम ए प्राउड हिंदू (मुझे हिंदू होने पर गर्व है)' के सवाल पर अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने कहा कि यह एक दम सच बात है। हमने जो आज देखा वह एक दम पूर्ण रूप से सच बात है।
विज्ञापन

6 of 11
Rishi Sunak - फोटो : ANI
ऋषि सुनक काफी देर तक अक्षरधाम मंदिर में रुके। बारिश के बीच वे पत्नी के साथ यहां पहुंचे थे। इस दौरान वे छाते के साथ नजर आए और खुद को बारिश से बचाते हुए मंदिर के अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन

7 of 11
Rishi Sunak - फोटो : ANI
अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने बताया कि उनकी आंखों, क्रियाओं में जो प्रेम, भक्ति थी वह सच में एक भक्त की थी। एक राजकीय नेता की नहीं थी, एक प्रधानमंत्री की नहीं थी।

8 of 11
Rishi Sunak - फोटो : ANI
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित मोरारी बापू की कथा में पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामायण जी की आरती की थी। कथा को संबोधित करने की शुरुआत ब्रिटिश पीएम ने जय श्री राम के जयकारे के साथ की थी।

9 of 11
Rishi Sunak - फोटो : ANI
मंदिर के अंदर और इसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके में पहले ही अवरोधक लगा दिए गए थे। पीएम सुनक ने पूरे धैर्य के साथ अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

10 of 11
Rishi Sunak - फोटो : ANI
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में कई लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन

11 of 11
ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की एक अन्य तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल यह तस्वीर दिल्ली में पालम एयरपोर्ट पर उतरने से पहले विमान के भीतर की है। तस्वीर में अक्षता मूर्ति अपने पति ऋषि सुनक की टाई ठीक करते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें