डॉक्टर विरोध-प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : पीटीआई
मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक अन्य जूनियर डॉक्टर देबाशीष हलदर ने बताया कि अनशन पर बैठे छह अन्य जूनियर डॉक्टरों की हालत खराब होने के संकेत हैं। उन्होंने कहा, 'हमने आईसीयू एंबुलेंस और अन्य जैसे सभी जरूरी सहायता को तैयार रखा है ताकि अगर किसी को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत हो तो हम उसकी देखभाल कर सकें।'
उन्होंने कहा कि जब तक राज्य सरकार डॉक्टरों की मांगों को पूरी नहीं कर देती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। एक अन्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो अन्य जूनियर चिकित्सकों की हालत बिगड़ गई है और वे भी अनशन पर हैं। उन्होंने कहा, 'हालात चाहे जो भी हों, हम अपनी भूख हड़ताल वापस नहीं लेंगे। अनशन तोड़ने को यह लोग तैयार नहीं है। कुछ अन्य लोग भी आज अनशन में शामिल हो सकते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं अगर इन लोगों के साथ कुछ भी होता है, उसके लिए पूरी तरह से राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।'