फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afridi vs Babar: 'जिम्बू-जिम्बू', क्या शाहीन ने लाइव मैच में बाबर का उड़ाया मजाक? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 11 Oct 2024 09:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

बाबर को अक्सर फैंस द्वारा जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए 'जिम्बाबर' या 'जिम्बू' जैसे नामों से चिढ़ाया जाता रहा है। अब एक और वीडियो वायरल हुआ है और सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि शाहीन अफरीदी बाबर का मजाक उड़ा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
बाबर आजम और शाहीन अफरीदी - फोटो : PCB
पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। टीम फिलहाल मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के कगार पर खड़ी है। हर प्रारूप में टीम का पिछले एक साल में प्रदर्शन खराब रहा है। इसी वजह से बाबर आजम को कप्तानी से हटना भी पड़ा। बाबर का खुद भी प्रदर्शन हर प्रारूप में खराब रहा है। खासतौर पर टेस्ट में बाबर का बल्ला साल 2023 से खामोश है। इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान में जारी टेस्ट में बाबर पहली पारी में 30 रन और दूसरी पारी में पांच रन बना सके।

बाबर ने पिछला टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में लगाया था। तब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 रन बनाए थे। मुल्तान में बैटिंग पिच पर बाबर का रन नहीं बना पाना एक बार फिर फैंस को पसंद नहीं आया। उन्हें अक्सर फैंस द्वारा जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए 'जिम्बाबर' या 'जिम्बू' जैसे नामों से चिढ़ाया जाता रहा है। अब एक और वीडियो वायरल हुआ है और सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि शाहीन अफरीदी बाबर का मजाक उड़ा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहीन शाह अफरीदी - फोटो : @TheRealPCB
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को कई बार 'जिम्बू' शब्द का इस्तेमाल करते देखा गया। हालांकि, वीडियो में कोई ऑडियो नहीं है, लेकिन फैंस ने अनुमान लगाया कि शाहीन ने भी अपने साथी का मजाक उड़ाने के लिए 'जिम्बू' शब्द का इस्तेमाल किया था। अमर उजाला इस बात की पुष्टि नहीं करता कि शाहीन ने इस शब्द का इस्तेमाल किया या नहीं। हालांकि, बाबर और शाहीन के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिजवान, शाहीन और बाबर - फोटो : PCB
शाहीन को टी20 विश्व कप 2024 से पहले कप्तानी से हटा दिया गया था और बाबर फिर से कप्तान बने थे। तब से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं। सिर्फ शाहीन और बाबर नहीं, पाकिस्तान में कई खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरें हैं। ऐसा कहा जाता रहा है कि पाकिस्तान टीम में तीन गुट हैं। बाबर और शाहीन के अलावा तीसरा गुट मोहम्मद रिजवान का है। हालांकि, टेस्ट में शान मसूद को कप्तानी सौंपी गई। 

4 of 5
शफीक और मसूद - फोटो : PCB
शाहीन को हटाने के बाद टी20 विश्व कप 2024 में कप्तानी करने वाले बाबर ने हाल ही में एक बार फिर पद से इस्तीफा दे दिया था। टीम अमेरिका जैसी कमजोर टीम से हारकर पहले ही दौर से बाहर हो गई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक टी20 में बाबर के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। इस बीच पाकिस्तान को मुल्तान टेस्ट हार का सामना करना पड़ सकता है। इंग्लैंड ने मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 का बड़ा स्कोर बनाया था। वहीं, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 823 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : ECB
इंग्लिश टीम के लिए हैरी ब्रूक ने 317 और जो रूट ने रिकॉर्ड 262 रन की पारी खेली। पहली पारी में पाकिस्तान पर 267 रन की बड़ी बढ़त के साथ इंग्लैंड ने पाकिस्तान की दूसरी पारी  को तहस नहस कर दिया। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को शुक्रवार को अंतिम दिन पारी की हार से बचने के लिए 115 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें