उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। आज (10 मार्च) को मतगणना हो रही है और जल्द ही परिणाम सामने आएंगे। जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा शामिल हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र उत्तर प्रदेश बना हुआ है।
इस बार के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में पार्टियों ने उम्मीदवारों पर खासा ध्यान दिया है। राज्य में पांच उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने विदेशों से पढ़ाई की है। इस रिपोर्ट में पढ़िए विदेश से पढ़ाई करके यहां चुनावी मैदान में उतरने वाले इन प्रत्याशियों के बारे में...