फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस झांकियां: गोवा ने ‘मेंढक बचाओ’ तो जम्मू-कश्मीर ने ‘गांव की ओर लौटो’ का दिया संदेश

Sun, 26 Jan 2020 02:58 PM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
गणतंत्र दिवस झांकियां - फोटो : ANI
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भव्य राजपथ पर आज 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की 22 झांकियों के जरिए देशवासियों को अलग-अलग संदेश दिए गए।
विज्ञापन

2 of 9
गोवा की झांकी - फोटो : ANI
गोवा ने जहां ‘मेंढक बचाओ’ का संदेश दिया वहीं जम्मू-कश्मीर ने ‘गांव की ओर लौटो’ कार्यक्रम से लोगों को अवगत कराया। वहीं पंजाब की झांकी गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के नाम रही।
विज्ञापन

3 of 9
जम्मू-कश्मीर की झांकी - फोटो : ANI
केन्द्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर की यह पहली झांकी थी, जो कश्मीरी पंडितों के लिए शुरू किए गए कार्यक्रम ‘गांव की ओर लौटो’ के नाम रही।

4 of 9
उत्तर प्रदेश की झांकी - फोटो : ANI
इन 22 झांकियों में 16 झांकियां विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की थी और अन्य छह मंत्रालयों, विभागों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की थी।
विज्ञापन

5 of 9
राजस्थान की झांकी - फोटो : ANI
यूनेस्को विश्व धरोहर द्वारा 2019 में जयपुर को ‘वॉल्ड सिटी ऑफ जयपुर’ का दर्जा दिए जाने के बाद इस बार इसे राजस्थान की झांकी में दिखाया गया। इसमें जयपुर की सांस्कृतिक विरासत के साथ ही उसकी वास्तुशिल्प भव्यता को दिखाया गया।
विज्ञापन

6 of 9
मध्यप्रदेश की झांकी - फोटो : ANI
ध्यप्रदेश की झांकी में दिखा जनजातीय संग्रहालय को दर्शाया गया है।  गुरु नानव देव के 550वें प्रकाश पर्व के जश्न ने पंजाब की झांकी को खास बना दिया, जो इस बार उनकी थीम रही।
विज्ञापन

7 of 9
गुजरात की झांकी - फोटो : ANI
वहीं गुजरात की झांकी में ‘रानी की वाव’ को केन्द्र बनाया गया। यूनेस्को ने 2014 में ‘रानी की वाव’ को विश्व धरोहर का दर्जा दिया था। रानी की वाव भारत के गुजरात राज्य के पाटण में स्थित प्रसिद्ध बावड़ी है।

8 of 9
ओडिशा की झांकी - फोटो : ANI
इनके अलावा छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक राज्य की झांकियां भी यहां दिखीं।
विज्ञापन

9 of 9
छत्तीसगढ़ की झांकी - फोटो : ANI
इस बीच, एनडीआरएफ की झांकी ने भी सबको आकर्षित किया। इसमें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य के दौरान और दिल्ली की अनाज मंडी में आग लगने के दौरान पिछले साल इस्तेमाल की गई अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें