फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric कार MG ZS EV के लिए कंपनी ने इन शहरों में लगाए फास्ट चार्जिंग स्टेशन, 340 किमी चलती है कार

Sun, 26 Jan 2020 02:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
MG ZS EV India - फोटो : Social Media
MG Motor (एमजी मोटर) ने Hector SUV की लोकप्रियता के बाद अपनी पहली Electric car भारतीय बाजार में उतार दी है। कुछ दिनों पहले ही MG Motor ने अपनी पहली क्रॉसओवर Electric SUV (इलेक्ट्रिक एसयूवी) MG ZS EV को लॉन्च किया है। MG ZS EV को बीते साल दिसंबर 2019 में शोकेस किया था और तभी इस कार की बुकिंग शुरू कर दी थी। कंपनी के मुताबिक इस Electric car को अभी तक 2400 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। जो हाल फिलहाल में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कारों की कुल बिक्री से भी ज्यादा है। 20.88 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली MG ZS EV को दो वेरिएंट एक्सक्लूसिव और एक्साइट में लॉन्च किया गया है। फिलहाल यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कार कुछ ही शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। खास बात यह है कि फुल चार्जिंग पर यह इलेक्ट्रिक कार 340 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इस कार को घर पर 7.4kW एसी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। लेकिन कंपनी ने कुछ शहरों में फास्ट चार्जिंग स्टेशन की सर्विस शुरू की है। यहां ग्राहक मुफ्त में अपनी कार चार्ज कर सकते हैं। भले ही भविष्य इसके लिए कुछ शुल्क चुकाना पड़े लेकिन फिलहाल कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह सेवा मुफ्त है। कंपनी ने इन 5 शहरों में फास्ट चार्जिंग स्टेशन शुरू किए। 
विज्ञापन

2 of 7
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social

अहमदाबाद

  • एमजी अहमदाबाद एसजी हाइवे (मकरबा) 
विज्ञापन

3 of 7
MG ZS EV Charging - फोटो : Social Media

बंगलूरू

  • एमजी बंगलूरू इलेक्ट्रॉनिक सिटी (होसुर रोड)
  • एमजी बंगलूरू ओआरआर

4 of 7
MG ZS EV India Launch - फोटो : Social Media

दिल्ली, एनसीआर

  • एमजी गुड़गांव फ्लैगशिप (सेक्टर 15, गुरुग्राम)
  • एमजी लाजपत नगर
  • एमजी दिल्ली पश्चिम शिवाजी मार्ग
  • एमजी नोएडा (डी -2, सेक्टर 8, नोएडा)
विज्ञापन

5 of 7
MG ZS EV Charge - फोटो : Social Media

मुंबई

  • एमजी मुंबई पश्चिम (जोगेश्वरी पूर्व)
  • एमजी ठाणे
विज्ञापन

6 of 7
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social

हैदराबाद

  • एमजी हैदराबाद जुबली हिल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
MG ZS EV Rear - फोटो : Social Media

बैटरी

MG ZS EV एसयूवी में 44.5 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो 143 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क देगा। एमजी मोटर का दावा है कि यह बैटरी मात्र 40 मिनट में 50 kW DC के फास्ट चार्जर से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, वहीं 7 kW चार्जर से चार्जिंग में सात घंटे का वक्त लेगी। फुल बैटरी चार्जिंग पर MG ZS EV एसयूवी 340 किमी की दूरी तय करेगी। वहीं यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 8.5 सेंकड में पकड़ सकती है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदी ह्यूंदै कोना नौ सेकंड में यह रफ्तार पकड़ती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें