फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72वां गणतंत्र दिवस : मोहन भागवत, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने फहराया झंडा, देखें तस्वीरें

Tue, 26 Jan 2021 09:59 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
गणतंत्र दिवस के मौके पर फहराया झंडा - फोटो : ANI
आज देश 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। देश के कई हिस्सों से झंडा फहराने की तस्वीरें सामने आई हैं।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देश की जनता को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। 
विज्ञापन

2 of 13
मोहन भागवत ने फहराया झंडा - फोटो : ANI
अहमदाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऑफिस में झंडा फहराने का कार्यक्रम किया गया। इसी कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे।


 
विज्ञापन

3 of 13
अशोक गहलोत ने फहराया झंडा - फोटो : ANI
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर झंडा फहराया। इस मौके पर उनके साथ दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहे।
 

4 of 13
जेपी नड्डा - फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के मुख्यालय पर झंडा फहराया।
 
विज्ञापन

5 of 13
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित - फोटो : ANI
चेन्नई में राजाजी सलई के वॉर मेमोरियल में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पुष्पांजलि दी।
 
विज्ञापन

6 of 13
आईटीबीपी के जवानों के फहराया झंडा - फोटो : ANI
लद्दाख के आउटपोस्ट पर आईटीबीपी के जवानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय झंडा फहराया। बता दें कि यह आउटपोस्ट लद्दाख के एक ऊंची जगह पर स्थित है।
 
विज्ञापन

7 of 13
ओडिशा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने फहराया झंडा - फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस के मौके पर ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने झंडा फहराया। इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद रहे।
 

8 of 13
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला - फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस के मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने अपने आवास पर झंडा फहराया।
 

9 of 13
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर गणतंत्र दिवस के दिन झंडा फहराया।
 

10 of 13
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी रेवा के एसएएफ ग्राउंड में झंडा फहराया।
 

11 of 13
प्रकाश जावड़ेकर ने फहराया झंडा - फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी अपने आवास पर झंडा फहराने के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रकाश जावड़ेकर झंडा फहराते हुए नजर आए।
 

12 of 13
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फहराया झंडा - फोटो : ANI
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया।
 
विज्ञापन

13 of 13
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला - फोटो : ANI
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा लहराया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें