मानसून सीजन की समाप्ति के बाद केरल में एक बार फिर भारी बारिश ने कहर ढा रखा है। बीते दो दिनों से राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश जानलेवा साबित हो रही है। कई शहरों में बाढ़ से हालात हैं। भारी बारिश को देखते हुए पातनमथिट्टा, कोट्टायम, एनार्कुलम, इडुक्की, त्रिशूर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। 20 लोग लापता हैं। आइये तस्वीरें के जरिए जानते हैं केरल में कहां कैसे हैं हालात:-