फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू धाबी: UAE के पहले हिंदू मंदिर का PM मोदी ने किया उद्घाटन, गर्भगृह में संतों के साथ की पूजा; देखें तस्वीरें

Wed, 14 Feb 2024 07:40 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, अबू धाबी
विज्ञापन
1 of 6
PM Modi - फोटो : ANI
 यूएई के अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने मंदिर की दीवारों पर की गई नक्काशी को करीब से देखा। 
विज्ञापन

2 of 6
मंदिर में संतों के साथ पीएम मोदी - फोटो : ANI
अबू धाबी में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) मंदिर में संतों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम मोदी ने की आरती - फोटो : ANI
अबू धाबी में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) मंदिर में पूजा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरती की। 

4 of 6
अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर अबू धाबी में 'अल वाकबा' नाम की जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। हाइवे से सटा अल वाकबा अबू धाबी से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर है। बता दें भारतीय दूतावास के आंकड़ों के मुताबिक, यूएई में तकरीबन 26 लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां की आबादी का लगभग 30% हिस्सा है।
विज्ञापन

5 of 6
अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर - फोटो : BAPS Hindu Mandir
मंदिर में नक्काशी के माध्यम से प्रामाणिक प्राचीन कला और वास्तुकला को पुनर्जीवित किया गया है। मंदिर प्रबंधन के एक प्रवक्ता अशोक कोटेचा ने बताया कि मास्टर प्लान के डिजाइन को 2020 की शुरुआत में पूरा किया गया था। ऐतिहासिक मंदिर का काम समुदाय के समर्थन, भारत और यूएई के नेतृत्व से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंदिर की तस्वीर - फोटो : ANI
यूएई सरकार ने अबू धाबी में मंदिर बनाने के लिए 20,000 वर्ग मीटर जमीन दी थी। यूएई सरकार ने साल 2015 में उस वक्त ऐलान किया था, जब प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर वहां गए थे। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्धाटन किया गया। मंदिर निर्माण में इको-फ्रेंडली तरीके पर जोर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें