फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: महाराष्ट्र में अब मास्क अनिवार्य नहीं, इमरान की उल्टी गिनती शुरू, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Thu, 31 Mar 2022 09:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने कोरोना प्रतिबंधों में छूट देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवपाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पढ़िए दिनभर की  बड़ी खबरें...
विज्ञापन

2 of 7
मास्क - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली-महाराष्ट्र और बंगाल में कोरोना प्रतिबंधों में छूट
भारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इसी को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने राज्य में लागू सभी कोरोना प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल से राज्य में फेस मास्क पहनना स्वैच्छिक होगा। यानी अब ये जनता पर निर्भर होगा कि वे मास्क पहने या ना पहने। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
भाजपा में शामिल हो सकते हैं शिवपाल 
लगातार उपेक्षा से आहत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
BSEB Bihar Board - फोटो : Amar Ujala
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और मेरिट सूची जारी
BSEB 10th Result: बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति, पटना (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉपर्स की सूची biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दी गई है। बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणामों की मेरिट सूची में शीर्ष पांच पायदान पर कुल आठ विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें से चार छात्राएं हैं और चार छात्र हैं। यानी की मेरिट सूची में मामला बराबरी का रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
राज्यसभा सांसदों की विदाई समारोह में पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : ANI
राज्यसभा सांसदों के विदाई समारोह में पहुंचे पीएम मोदी
इस साल मार्च से जुलाई के बीच सेवानिवृत्त हो रहे सात मनोनीत सदस्यों सहित कुल 72 राज्यसभा सांसदों की विदाई समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की।यहां उन्होंने सभी 72 सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान वे काफी भावुक भी दिखे। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 7
Imran Khan - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान का पाकिस्तान को संबोधन
देश में सियासी संकट के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज जनता को संबोधित किया। इस दौरान इमरान ने भारत और कश्मीर का जिक्र करने से लेकर अमेरिकी दखल पर भी बात की। इमरान ने कहा कि मैं रिकॉर्डेड नहीं बल्कि देशवासियों से लाइव बात कर रहा हूं। आज पाकिस्तान के लिए फैसले की घड़ी है। न झुकूंगा न कौम को झुकने नहीं दूंगा। मैं आजाद विदेश नीति का पक्षधर हूं, मैं भारत या किसी से विरोध नहीं चाहता। मैं नहीं चाहता था कि पाकिस्तान भारत विरोधी बने। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रीलंका संकट - फोटो : पीटीआई
श्रीलंका में हालात बिगड़े: सरकारी खजाना खाली
श्रीलंका की आर्थिक स्थिति लगातार चरमरा रही है। अब वह बिजली बचाने के लिए स्ट्रीट लाइट बंद कर रहा है। एक मंत्री ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दशकों अपने सबसे खराब आर्थिक संकट ने और अधिक बिजली कटौती को मजबूर कर दिया है। यहां मुख्य शेयर बाजार में कारोबार को भी रोक दिया गया है। 2.2 करोड़ लोगों का द्वीप दिन में 13 घंटे तक ब्लैकआउट से जूझ रहा है क्योंकि सरकार के पास ईंधन आयात के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें