फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम इसलिए भड़का, क्योंकि मैंने गणेश पूजन में भाग लिया'; पीएम मोदी का हमला

Tue, 17 Sep 2024 02:16 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि गणेश उत्सव हमारे देश के लिए सिर्फ आस्था का पर्व नहीं है। गणेश उत्सव ने हमारे देश की आजादी में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। लोकमान्य तिलक ने गणेश उत्सव के सार्वजनिक आयोजनों के जरिये भारत की आत्मा को जगाया था।
विज्ञापन
1 of 4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में सुभद्रा योजना के उद्घाटन मौके पर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने और तोड़ने में लगे सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है। कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम के लोग इसलिए भड़के हुए हैं, क्योंकि मैंने गणेश पूजन में भाग लिया था। इस दौरान पीएम ने एक आदिवासी परिवार से भी मुलाकात की। 



प्रधानमंत्री ने कहा कि गणेश उत्सव हमारे देश के लिए सिर्फ आस्था का पर्व नहीं है। गणेश उत्सव ने हमारे देश की आजादी में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। जब सत्ता की भूख में अंग्रेज देश को बांटने में लगे थे, देश को जातियों के नाम पर लड़वाना, समाज में जहर घोलना, बांटो और राज करो उनका हथियार बन गया था। तब लोकमान्य तिलक ने गणेश उत्सव के सार्वजनिक आयोजनों के जरिये भारत की आत्मा को जगाया था। ऊंच, नीच, भेद-भाव इन सब से ऊपर उठकर हमारा धर्म हमें जोड़ना सिखाता है। 
विज्ञापन

2 of 4
आदिवासी परिवार की महिलाओं से मिलते प्रधानमंत्री। - फोटो : पीटीआई
समाज में जहर घोलने वालो से बचने की जरूरत 
पीएम ने कहा कि कर्नाटक में तो कांग्रेस सरकार ने भगवान गणेश की प्रतिमा को सलाखों के पीछे डाल दिया। ऐसी नफरत भरी सोच, समाज में जहर घोलने की मानसिकता देश के लिए खतरनाक है। ऐसी ताकतों को आगे नहीं बढ़ने देना है। साथ मिलकर कई मुकाम हासिल करने हैं। देश और ओडिशा को आगे लेकर जाना है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी देश, कोई भी राज्य तभी आगे बढ़ता है, जब उसके विकास में उसकी आधी आबादी यानी हमारी नारी शक्ति की बराबर भागीदारी होती है। इसलिए महिलाओं की उन्नति, महिलाओं का बढ़ता सामर्थ्य ओडिशा के विकास का मूल मंत्र होने वाला है। देश में डिजिटल करेंसी से ओडिशा की महिलाएं जुड़ेंगीं। पीएम ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री आवास योजना महिला सशक्तीकरण का प्रतिबिंब है। इस योजना के तहत छोटे-छोटे गांव में संपत्ति महिलाओं के नाम होने लगी है। आज देश के 30 लाख परिवारों का गृह प्रवेश कराया है। जिन परिवारों को पक्का घर मिला है या घर मिलना पक्का हुआ, उनके जीवन की नई शुरुआत है। 
विज्ञापन

3 of 4
ओडिशा में आदिवासी परिवार से मुलाकात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई
आदिवासी परिवार से की मुलाकात
पीएम ने कहा कि मैं एक आदिवासी परिवार के गृह प्रवेश में गया था। उस परिवार को भी पीएम आवास मिला है। आदिवासी बहन ने मुझे खीर खिलाई। जब मैं खीर खा रहा था तो मुझे मां की याद आई। आज एक आदिवासी मां ने खीर खिलाकर जन्मदिन का आशीर्वाद दिया। यह मेरे जीवन की पूंजी है। 

वंचितों, गरीब, गांव, दलित, आदिवासी समाज के जीवन में आ रहा बदलाव मुझे और मेहनत करने की ऊर्जा देती है। पिछले 10 वर्ष में केवल केंद्र में रहते हुए हमने साबित किया कि ओडिशा हमारी प्राथमिकता है। अब ओडिशा को 10 साल के मुकाबले तीन गुना ज्यादा बजट मिल रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
आदिवासी परिवार के बच्चे को दुलारते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई
ओडिशा में केंद्र की योजनाओं को लागू किया गया है। 70 साल के ऊपर के वृद्ध को आयुष्मान योजना के तहत इलाज मिलेगा। आदिवासी समाज के लिए अलग मंत्रालय बनाया है। आदिवासी युवाओं को शिक्षा, रोजगार, ओडिशा की महिला को देश की माननीय राष्ट्रपति बनाने जैसे काम हमने किए हैं। 

ओडिशा के कई इलाके विकास से वंचित थे। जनजातियों के विकास के लिए पीएम जन मन योजना शुरू की गई है। ओडिशा की 13 जनजातियों को योजना का लाभ मिल रहा है। देश पारंपरिक कौशल पर फोकस कर रहा है। 18 पेशों को विश्वकर्मा योजना से जोड़ा। इस पर 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। लाभार्थियों को ट्रेनिंग, ऋण मुहैया करा रहे हैं। ओडिशा के समुद्री तट और खनिज संपदा को सामर्थ्य बनाना है। पांच साल में ओडिशा में रोड और रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें