फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पीएम मोदी ने काजीरंगा में लिया जंगल सफारी का आनंद, हाथी पर बैठकर फोटोग्राफी करते आए नजर, देखें

Sat, 09 Mar 2024 10:40 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने यहां नेशनल पार्क की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन
1 of 9
पीएम मोदी ने काजीरंगा में हाथी की सवारी की। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने जीप से काजीरंगा की प्राकृतिक खूबसूरती को देखा। इसके बाद पीएम ने हाथी की सवारी भी की। उनके दौरे से जुड़ी तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी जंगल सफारी का पूरा आनंद ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यहां नेशनल पार्क की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की। 
 
विज्ञापन

2 of 9
काजीरंगा नेशनल पार्क में पीएम मोदी। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य में हाथी और जीप सफारी की।  पीएम मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क की खूबसूरती को अपने कैमरे में भी कैद किया।

विज्ञापन

3 of 9
काजीरंगा नेशनल पार्क में पीएम मोदी। - फोटो : ANI
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले उद्यान के ‘सेंट्रल कोहोरा रेंज’ के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी की सवारी की और उसके बाद उसी रेंज के अंदर जीप सफारी की।

4 of 9
काजीरंगा में जीप सफारी के दौरान पीएम मोदी। - फोटो : ANI
काजीरंगा नेशनल पार्क में पीएम मोदी के साथ उद्यान निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 9
काजीरंगा नेशनल पार्क में पीएम मोदी। - फोटो : ANI
काजीरंगा नेशनल पार्क में पीएम मोदी ने हाथियों को संभालने वाले महावतों से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन

6 of 9
काजीरंगा नेशनल पार्क में पीएम मोदी। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने अपने कैमरे से नेशनल पार्क की तस्वीरें लीं।
विज्ञापन

7 of 9
काजीरंगा में पीएम मोदी। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री असम के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम को काजीरंगा पहुंचे थे। शनिवार सुबह-सुबह ही उन्होंने नेशनल पार्क का दौरा शुरू किया।

8 of 9
काजीरंगा नेशनल पार्क में पीएम मोदी। - फोटो : ANI
काजीरंगा नेशनल पार्क में सूर्योदय के दौरान प्राकृतिक सुंदरता को निहारते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन

9 of 9
काजीरंगा में - फोटो : ANI
अपने सफारी के दौरान पीएम मोदी ने काजीरंगा की महिला वन रक्षकों की टीम 'वन दुर्गा' के सदस्यों से भी मुलाकात की। नेशनल पार्क में इस टीम ने वन्यजीवों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें