फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन नेताओं-उद्योगपतियों ने दीया-मोमबत्ती जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग का लिया संकल्प, देखें तस्वीरें

Sun, 05 Apr 2020 09:59 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 18
coronavirus - फोटो : pti
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अप्रैल की सुबह वीडियो संदेश के जरिए लोगों से अपील की कि वह रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीया जलाएं। पीएम मोदी ने यह अपील कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए देश के सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन करने के लिए की है। 



इसे देखते हुए आज लोगों ने अपने घरों और बालकनी के बाहर दीयों और मोमबत्ती जलाएं। इस अभियान में आम लोगों के साथ नेताओं और उद्योगपतियों ने भी भाग लिया। आइए आपको दिखाए कि किन-किन नेताओं और उद्योगपतियों ने इस अभियान में भाग लिया। 
विज्ञापन

2 of 18
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलाया दीया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रात नौ बजे नौ मिनट अभियान का मोमबत्ती जलाकर स्वागत किया और भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई को चिन्हित किया। 
विज्ञापन

3 of 18
जेपी नड्डा ने जलाया दीप - फोटो : Amar Ujala
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवार संग प्रधानमंत्री के इस अभियान में भाग लिया और अपने निवास पर दीया जलाया। 

4 of 18
मुकेश अंबानी दे जलाया दीप - फोटो : ANI
देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ अपने आवास पर दीप जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया। 
विज्ञापन

5 of 18
स्वास्ष्य मंत्री ने जलाया दीप - फोटो : ANI
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दीप जलाया और प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए अभियान में भाग लिया। 
विज्ञापन

6 of 18
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जलाया दीप - फोटो : ANI
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपनी पत्नी संग दीप जलाकर इस अभियान को समर्थन दिया। 
विज्ञापन

7 of 18
उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जलाया दीप - फोटो : ANI
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद सिंह रावत ने अपने परिवार के साथ दीप जलाया। 

8 of 18
तेलंगाना के सीएम ने जलाई मोमबत्ती - फोटो : ANI
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दीप जलाकर पीएम मोदी के इस अभियान का स्वागत किया। 

9 of 18
गृह मंत्री अमित शाह दीया जलाते हुए - फोटो : ANI
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर दीया जलाया और कोरोना के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया। 

10 of 18
लोकसभा अध्यक्ष ने जलाया दीप - फोटो : ANI
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने निवास स्थान पर परिवार के साथ मिलकर दीया और मोमबत्तियां जलाईं।

11 of 18
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जलाया दीप - फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने घरों की बत्तियां बुझाकर परिवार संग दीप जलाया और कोरोन के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया। 

12 of 18
कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने जलाया दीप - फोटो : ANI
कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने अपने आवास पर मोमबत्तियां जलाकर इस संकल्प में भाग लिया। 

13 of 18
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने भी अपने निवास पर दीया जलाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया। 

14 of 18
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मोमबत्ती जलाई - फोटो : ANI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग राष्ट्रपति भवन के बाहर खड़े होकर मोमबत्तियां जलाईं और कोरोना के खिलाफ लड़ाई के इस संकल्प में भाग लिया। 

15 of 18
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जलाया दीप - फोटो : ANI
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अपने आवास पर परिवार के साथ दीया और मोमबत्ती जलाया। 

16 of 18
सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने दीप जलाया - फोटो : ANI
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घर के बाहर दीप जलाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया। 

17 of 18
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जलाया दीप - फोटो : ANI
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी अपने परिवार के संग दीप जलाकर इस अभियान का स्वागत किया। 
विज्ञापन

18 of 18
पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने जलाई मोमबत्ती - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने मोमबत्ती जलाकर कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को चिन्हित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें