देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की गाड़ियां विश्वसनीयता के साथ-साथ माइलेज के मोर्चे पर भी ग्राहकों की पसंद है। कंपनी की लाइनअप में सभी कारें BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों से लैस है। कंपनी के पोर्टफोलियो में पेट्रोल और सीएनजी गाड़ियां है क्योंकि मारुति ने डीजल गाड़ियों का उत्पादन बंद करने का एलान किया है। इसलिए अब वो अपने पुराने BS4 मॉडल की डीजल गाड़ियों को BS6 ईंजन के साथ अपडेट नहीं करेगी। BS6 ईंजन में लॉन्च होने के बाद Maruti Suzuki की कारों के माइलेज में कितना अंतर आया है। यहां जानेंगे इस अहम सवाल का जवाब।
विज्ञापन
2 of 13
Maruti Alto 800
Alto
Maruti Suzuki की एंट्री लेवल हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) भारतीय ग्राहकों में काफी लोकप्रिय है। इस कार में पेट्रोल और सीएनजी इंजन मिलता हैं। Alto के पेट्रोल मॉडल में 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं सीएनजी मॉडल में यह कार 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। Alto की कीमत 2.95 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
3 of 13
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
S-Presso
एसयूवी लुक वाली इस हैचबैक कार Maruti S-Presso (मारुति एस-प्रेसो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। S-Presso के STD और LXI वेरिएंट में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि VXI, VXI+ और AGS वेरिएंट्स में 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। Maruti S-Presso की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये है।
4 of 13
maruti celerio
Celerio
Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सिलेरियो का माइलेज 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार के CNG (सीएनजी) वेरिएंट में 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। Maruti Celerio की शुरुआती कीमत 4.41 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 13
Wagon R
Wagon R
Maruti Wagon R (मारुति वैगन-आर) 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। 1.0-लीटर इंजन 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं 1.2-लीटर इंजन का माइलेज 20.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि ऑल्टो का सीएनजी मॉडल 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। Maruti Wagon R की कीमत 4.45 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
6 of 13
Maruti Suzuki Ignis 2020
- फोटो : Maruti Suzuki
Ignis
मारुति की सब-कॉम्पैक्ट प्रीमियम हैचबैक कार Ignis (इग्निस) में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। Ignis में 20.89 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इस कार की कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
7 of 13
Maruti Swift Hybrid
- फोटो : Social Media
Swift
सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट की लोकप्रिय कार Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। सुजुकी की यह लोकप्रिय कार 21.21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। Maruti Swift की कीमत 5.19 लाख रुपये से शुरू होती है।
8 of 13
Maruti Dzire
Dzire
सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में काफी लोकप्रिय सुजुकी की Maruti Dzire (मारुति डिजायर) कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। मारुति ने कुछ दिनों पहले डिजायर का फेसलिफ्ट वर्जन उतारा है। Maruti Dzire के मैन्युअल ट्रांसमिशन में 23.26 किलोमीटर का माइलजे मिलता है, वहीं AMT ट्रांसमिशन का माइलेज 24.12 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार की कीमत 5.89 लाख रुपये से शुरू होती है।
9 of 13
Maruti Vitara Brezza 2020
- फोटो : Amar Ujala
Vitara Brezza
सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मारुति सुजुकी की Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। Brezza के मैन्युअल ट्रांसमिशन में 17.03 किलोमीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
10 of 13
Maruti Suzuki Ertiga
Ertiga
एमपीवी सेगमेंट में लोकप्रिय कार Maruti Ertiga (अर्टिगा) में 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। अर्टिगा मैन्युअल गियरबॉक्स में 19.01 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में 17.99 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि अर्टिंगा के सीएनजी मॉडल में 26.08 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। Ertiga की कीमत 7.59 लाख रुपये शुरू होती है।
11 of 13
Maruti suzuki baleno
Baleno
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुजुकी की सबसे लोकप्रिय कार Baleno (बलेनो) 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.2-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध है। 1.2-लीटर इंजन में मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 20.01 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं यह कार CVT ट्रांसमिशन के साथ 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं, स्मार्ट हाइब्रिड इंजन मैन्युअल ट्रांसमिशन में 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। Baleno की शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये है।
12 of 13
Maruti Suzuki Ciaz 2020
- फोटो : Social Media
Ciaz
मारुति सुजुकी की सिडैन कार Ciaz (सियाज) में 1.5-लीटर स्मार्ट-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 20.65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 20.04 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस कार की कीमत 8.32 लाख रुपये से शुरू होती है।
XL6
प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी की कार XL6 (एक्सएल6) में 1.5-लीटर का स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। XL6 का माइलेज मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 19.01 किलोमीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 17.99 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार की कीमत 9.85 लाख रुपये से शुरू होती है।