फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट विस्तार: मोदी सरकार में मंत्री बन रहे ये 36 नए चेहरे, जानें इनकी पढ़ाई-लिखाई समेत सबकुछ

Wed, 07 Jul 2021 06:24 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार आज (बुधवार) शाम हुआ। इस 43 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिनमें 36 नए चेहरे शामिल हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको सभी 36 नए मंत्रियों से रूबरू करा रहे हैं। साथ ही, आपको उन सभी की पढ़ाई-लिखाई, राजनीतिक सफर और परिवार की जानकारी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 12
यहां पढ़ें सभी 43 मंत्रियों के बारे में सबकुछ - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार आज (बुधवार) शाम हुआ। इस 43 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिनमें 36 नए चेहरे शामिल हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको सभी 36 नए मंत्रियों से रूबरू करा रहे हैं। साथ ही, आपको उन सभी की पढ़ाई-लिखाई, राजनीतिक सफर और परिवार की जानकारी दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 12
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे - फोटो : सोशल मीडिया
नारायण राणे
महाराष्ट्र के कोंकण से ताल्लुक रखने वाले 69 वर्षीय नारायण राणे पहली बार राज्यसभा सांसद बने हैं। हालांकि, वह महाराष्ट्र में छह बार विधायक और एक बार एमएलसी रह चुके हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उद्योग, रेवेन्यू और पोर्ट एंड एनिमल हस्बैंड्री मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह करीब 35 साल से जनता की सेवा कर रहे हैं। इससे पहले वह 1971 से 1984 तक आयकर विभाग में कार्यरत थे। 
विज्ञापन

3 of 12
सर्बानंद सोनोवाल
सर्बानंद सोनोवाल
असम से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके सर्बानंद सोनोवाल दो बार विधायक का चुनाव भी जीत चुके हैं। उन्होंने 2016 से 2021 तक असम के मुख्यमंत्री का कार्यभार भी संभालकर राज्य के सबसे मशहूर सीएम बने। इसके अलावा वह स्वतंत्र प्रभार से केंद्र में राज्य मंत्री रह चुके हैं। छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले सर्बानंद तीन दशक से जनता की सेवा कर रहे हैं। असम के डिब्रूगढ़ से ताल्लुक रखने वाले 58 वर्षीय सर्बानंद ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से एलएलबी किया था।

4 of 12
डॉ. वीरेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
डॉ. वीरेंद्र कुमार
मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं। वह सात बार से सांसद हैं और वरिष्ठ सांसदों में से एक हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री रह चुके हैं। वह करीब चार दशक से जनता की सेवा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के सागर जिले से ताल्लुक रखने वाले डॉ. वीरेंद्र कुमार ने डॉ. हरिसिंह गौड़ यूनिवर्सिटी से बाल मजदूरी विषय पर पीएचडी की थी। 
विज्ञापन

5 of 12
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को जनता अब तक पांच बार संसद पहुंचा चुकी है। वह कांग्रेस सरकार में स्वतंत्र प्रभार से केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले ज्योतिरादित्य करीब दो दशक से जनता की सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा वह मध्यप्रदेश क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 50 वर्षीय सिंधिया ग्वालियर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बीए और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।
विज्ञापन

6 of 12
आरसीपी सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
रामचंद्र प्रसाद सिंह
बिहार से राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह दो बार संसद का सफर तय कर चुके हैं। वह 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस हैं, जिन्होंने करीब 25 साल तक सरकार को अपनी सेवाएं दीं। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल रिलेशन में एमए करने वाले 63 वर्षीय आरसीपी सिंह नालंदा से ताल्लुक रखते हैं। 
विज्ञापन

7 of 12
अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला
अश्विनी वैष्णव
अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं। वह 1994 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं और 15 साल तक सरकार को अपनी सेवाएं दीं। उन्हें पीपीपी ढांचे में योगदान के लिए जाना जाता है। इसके अलावा प्रमुख वैश्विक कंपनियों जनरल इलेक्ट्रिक और सीमेंस में अहम पदों पर रहे। ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले 50 वर्षीय अश्विनी वैष्णव ने आईआईटी कानपुर से एमटेक और व्हार्टन स्कूल, पेनीसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से एमबीए किया।

8 of 12
पशुपति कुमार पारस - फोटो : PTI
पशुपति कुमार पारस
बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद पशुपति कुमार पारस सात बार विधायक और एक बार एमएलसी रह चुके हैं। वह देश के वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं। इसके अलावा बिहार सरकार में मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह करीब 45 साल से जनता की सेवा कर रहे हैं। मुंगेर जिले से ताल्लुक रखने वाले 68 वर्षीय पशुपति पारस ने भागलपुर विश्वविद्यालय से बीएड किया है।

9 of 12
भूपेंद्र यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Rajya Sabha
भूपेंद्र यादव
राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव का यह दूसरा कार्यकाल है। उन्हें कई संसदीय समितियों के नेतृत्व के लिए जाना जाता है। राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने से पहले वह वकालत करते थे। सुप्रीम कोर्ट और सरकारी वकील के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह करीब दो दशक से जनता की सेवा कर रहे हैं। अजमेर से ताल्लुक रखने वाले भूपेंद्र यादव ने अजमेर के गवर्नमेंट कॉलेज से एलएलबी किया है।

10 of 12
सांसद पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पंकज चौधरी
उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट से लोकसभा सांसद पंकज चौधरी का यह छठवां कार्यकाल है। वह गोरखपुर के उप महापौर भी रह चुके हैं। वह करीब तीन दशक से जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले 56 वर्षीय पंकज चौधरी ने चौधरी गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक किया।

11 of 12
अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
अनुप्रिया पटेल
उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से लोकसभा सांसद अनुप्रिया सिंह पटेल का यह दूसरा कार्यकाल है। वह पीएम नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में बतौर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से विधायक भी बनी हैं। राजनीतिक सफर शुरू करने से पहले वह एमिटी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थीं। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से ताल्लुक रखने वाली 40 वर्षीय अनुप्रिया ने कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से एमबीए किया है।
विज्ञापन

12 of 12
डॉ. सत्यपाल सिंह बघेल - फोटो : सोशल मीडिया
डॉ. सत्यपाल सिंह बघेल
आगरा उत्तर लोकसभा सीट से सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह बघेल का यह पांचवां कार्यकाल है। वह पशुपालन मंत्री के रूप में कैबिनेट में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन और लघु सिंचाई मंत्री रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक भी रह चुके हैं। आगरा से ताल्लुक रखने वाले 61 वर्षीय डॉ. सत्यपाल ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से एलएलबी और पीएचडी की। उनके पास एमए और एमएससी की डिग्री भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें