प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो का उद्घाटन करते हुए गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा की।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी टिकट खरीदकर मेट्रो में सवारी करते हुए
- फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे जहां उन्होंने मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कुल 32.2 किमी पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी स्टेशन पर पहुंचकर डिजिटल एप से टिकट खरीदा। इसके बाद पीएम मेट्रो में सवार हुए। यात्रा के दौरान वे स्कूल के छात्र-छात्राओं से बात करते नजर आए। पीएम ने इसके अलावा शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन
2 of 6
टिकट खरीदकर पुणे मेट्रो में सवार हुए पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी ने मेट्रो में पुणे के गरवारे कॉलेज से आनंद नगर तक की यात्रा की। इस दौरान छात्र-छात्राओें की बातों को वे ध्यान से सुन रहे थे और जवाब दे रहे थे।
4 of 6
पीएम मोदी छात्राओं से बात करते हुए
- फोटो : ANI
पीएम मोदी ने 24 दिसंबर 2016 को मेट्रो परियोजना की आधारशिला रखी थी, जो 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रही है। यह मेट्रो परियोजना पुणे में शहरी आवाजाही के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधा प्रदान करने का एक प्रयास है।
विज्ञापन
5 of 6
पीएम मोदी पुणे मेट्रो में छात्र से बात करते हुए
- फोटो : ANI
वहीं इससे पहले उन्होंने पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इसी के साथ गरवारे मेट्रो स्टेशन पर पीएम मोदी ने एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
6 of 6
पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12 बजे कई विकास परियोजनाओं की आधारशीला रखी और उद्घाटन किया। उन्होंने मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण उपशमन की आधारशिला भी रखी।