प्रकृति का नियम है कि दिन के बाद रात और रात के बाद दिन होता है। यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन शायद कम ही लोगों को पता होगा कि ऐसी कई जगहें हैं जहां पर सूर्य अस्त नहीं होता है। दुनिया में इन जगहों पर सूर्य 70 दिन से अधिक नहीं डूबता है। अब आपके दिमाग में सवाल उठ रहा होगा ऐसा कैसे हो सकता है कि सूर्य डूबे ही नहीं? हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां सूर्य अस्त नहीं होता यानी रात नहीं होती है।
नार्वे
नार्वे को मिडनाइट सन के नाम से भी जानते हैं। यह एक ऐसा देश है जहां पर मई महीने से लेकर जुलाई महीने के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर लगातार 76 दिनों तक दिन रहता है और रात नहीं होती है। यहां के स्वालबार्ड में भी सूर्य 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक नहीं डूबता है। अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं। कभी रात न होने वाली जगह का आनंद ले सकते हैं और अपने कैमरे में खूबसूरत नजारे को कैद कर सकते हैं।