फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2024: सुरक्षा बलों ने ऐसे मनाया योग दिवस, योगाभ्यास से दिया निरोग रहने का संदेश; देखिए तस्वीरें

Fri, 21 Jun 2024 07:34 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yoga Day 2024: देशभर में गुरुवार को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। देश की अलग-अलग सेनाओं के जवानों ने भी योग दिवस के दौरान अपनी भागीदारी भी निभाई। देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
सुरक्षा बलों ने मनाया योग दिवस - फोटो : PTI/ANI

भारत समेत दुनिया के कई देशों में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। देशभर में अलग अलग जगहों पर इस दौरान योगाभ्यास की मदद से निरोग रहने का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने कहा है कि सामूहिक प्रयासों की बदौलत 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा ‘यह स्पष्ट है कि योग एक एकीकृत शक्ति बन गया है। विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों के लोगों को योद दिवस में भाग लेते देखकर खुशी हो रही है। मैं योग को लोकप्रिय बनाने के लिए काम करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। ये प्रयास एकता और सद्भाव को आगे बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होंगे।’ 
21 जून को भारतीय सुरक्षा बलों ने भी अलग अलग स्थानों पर योगाभ्यास का आयोजन कर निरोग रहने का संदेश दिया। आगे देखिए तस्वीरें 

विज्ञापन

सिक्किम में सेना के जवानों का योगासन

2 of 6
सिक्किम में भारतीय सेना के जवानों ने योग किया - फोटो : PTI

भारतीय सेना के जवानों ने शुक्रवार को सिक्किम में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया।

विज्ञापन

मुंबई में भारतीय नौसेना के जवानों ने जहाज पर किया योगाभ्यास

3 of 6
मुंबई में भारतीय नौसेना के जवानों ने योग किया - फोटो : PTI

मुंबई में भारतीय नौसेना के जवानों ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक जहाज पर योगाभ्यास कर इस दिन को यादगार बना दिया।
 

योग करते भारतीय सेना के जवान

4 of 6
योग करते हुए भारतीय सेना के जवान - फोटो : PTI

भारतीय सेना के जवानों ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक अज्ञात स्थान पर सामूहिक योग सत्र में भाग लिया।

विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने आईएनएस सरयू पर किया योगासन

5 of 6
इंडोनेशिया में भारतीय नौसेना के जवानों ने योग किया - फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)

भारतीय नौसेना के जवानों ने इंडोनेशिया के बेलावन में आईएनएस सरयू पर योगासन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में सेना के जवानों ने योगाभ्यास किया

6 of 6
कर्नाटक में भारतीय सेना के जवानों ने योग किया - फोटो : ANI

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा में भारतीय सेना के जवानों ने एनसीसी कैडेट्स के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान मद्रास इंजीनियरिंग कोर, सहायक प्रशिक्षण केंद्र, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी यागसन सत्र में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें