पद्म पुरस्कार और भारत रत्न (फाइल फोटो)
- फोटो : padmaawards.gov.in
पद्म सम्मान भारत के सबसे उच्च नागरिक सम्मान में शामिल हैं। यह सम्मान कला, समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, व्यापार, मेडिसिन, साहित्य, शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम के लिए दिया जाता है। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इन सम्मान पाने वालों के नाम की घोषणा की जाती है। ये सम्मान तीन कैटगरी में दिया जाता है। ये हैं पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।