फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma: पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी, मुस्लिम देशों का विरोध, अलकायदा की धमकी और 32 लोगों पर FIR, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Sat, 11 Jun 2022 10:41 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। कई संगठन लगातार नुपुर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
नुपुर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। कई संगठन लगातार नुपुर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर कुछ लोग नुपुर के समर्थन में भी आए हैं। उधर, अलकायदा ने भारत में आत्मघाती हमलों की धमकी दी है। इन सब के बीच दिल्ली पुलिस ने 32 लोगों पर भड़काऊ बयान देने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? 
 
विज्ञापन

2 of 7
नुपुर शर्मा - फोटो : Agency (File Photo)
पहले जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद? 
विवाद वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर हो रही एक टीवी बहस के दौरान नुपुर द्वारा की गई टिप्पणी पर शुरू हुआ है। 27 मई को बहस के दौरान भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसी दौरान कुरान का जिक्र कर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी की। जिसपर विवाद शुरू हो गया। 

नुपुर का वीडियो वायरल होने के बाद पांच जून को भाजपा ने नुपुर शर्मा को पार्टी के सभी पदों से हटाते हुए प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया। नुपुर के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं, नुपुर को मिल रहीं धमकियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की है।

विज्ञापन

3 of 7
अरब देशों ने जताया विरोध। - फोटो : अमर उजाला
किन-किन देशों ने जताया विरोध
नुपुर की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर दुनिया के कई मुस्लिम देशों ने अपना विरोध जताया है। इस लिस्ट में करीब 15 देश शामिल हैं। इनमें कतर, ईरान, इराक, कुवैत, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव, ओमान, जॉर्डन, बहरीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं। 

हालांकि, सभी देशों को भारत की तरफ से जवाब भी दिया जा चुका है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि देश में सभी धर्मों का सम्मान होता है। यहां हर धर्म के लोग रहते हैं और उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता मिली हुई है। कुवैत में भारतीय उत्पादों को अपने स्टोर से हटा लिया गया। 
 

4 of 7
अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी - फोटो : अमर उजाला
अलकायदा ने दी आतंकी हमले की धमकी
छह जून को एक धमकी पत्र के जरिए आतंकवादी समूह अल-कायदा ने कहा है कि वह दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आत्मघाती हमले शुरू करेगा। अलकायदा ने कहा, 'हम उन लोगों को मार देंगे जो हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं।’ 
 
विज्ञापन

5 of 7
नुपुर शर्मा के समर्थन में कई बड़ी हस्तियां उतर आईं हैं। - फोटो : अमर उजाला
नुपूर शर्मा को समन
भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा पर कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। मामले में मुंब्रा पुलिस ने नुपूर शर्मा को समन भेजा है। पुलिस ने नुपूर शर्मा को 22 जून को हाजिर होने के लिए कहा है। नुपूर के खिलाफ मुंब्रा, ठाणे और पाइधोनी में केस दर्ज हुए हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
नुपुर शर्मा और अन्य लोगों पर एफआईआर - फोटो : Amar Ujala
भड़काऊ बयान देने के मामले में 32 लोगों पर एफआईआर
नुपुर शर्मा के बाद अब भड़काऊ बयानों को लेकर दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है। इसमें 32 लोगों के नाम हैं। लिस्ट में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी, यति नरसिंहानंद, नवीन जिंदल, पत्रकार सबा नकवी, शादाब चौहान, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुल रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा, पूजा शकुन जैसे नाम शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स - फोटो : अमर उजाला
और क्या-क्या हुआ? 
  • कानपुर में तीन जून को जुमे की नमाज के बाद दंगाईयों ने पथराव किया। इसमें छह लोग घायल हुए। 
  • ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने चिट्ठी जारी कर नुपुर पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
  • नुपुर के समर्थन में नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स, पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह, पत्रकार ताहा सिद्दीकी, अभिनेत्री कंगना रनोट, गुजरात के पूर्व पुलिस अफसर डीजी वंजारा समेत कई लोग बोल चुके हैं।
  • 10 जून को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ। यहां भी नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें