फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नॉट इन माइ नेम': धर्म के नाम पर हो रही हत्याओं के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Wed, 28 Jun 2017 09:03 PM IST
गरिमा दत्त, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
नॉट इन माइ नेम
दिल्ली में बुधवार शाम जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन किया गया, जिसमें भीड़ द्वारा जगह-जगह की जा रही हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाई गई। 'नॉट इन माइ नेम' शीर्षक से इस प्रदर्शन किया गया।इस कैंपेन में लगभग दो हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 7
नॉट इन माइ नेम
फिल्म निर्माता सबा दीवान के नेतृत्व में इस कैंपेन का आगाज किया गया। कैंपेन का मेन मकसद जाति, धर्म और गाय के नाम पर की जा रही हत्याओं के खिलाफ विरोध करना है।
विज्ञापन

3 of 7
नॉट इन माइ नेम
सबा दीवान का कहना है कि समाज में धर्म और जाति के नाम पर जो हिंसा हो रही है, उसका विरोध करने के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है। 'नॉट इन माइ नेम' दिखाकर लोग यह कहना चाहते हैं कि वे इन हत्याओं के खिलाफ हैं और इनकी निंदा करते हैं।

4 of 7
नॉट इन माइ नेम
इस कैंपेन में छात्र, शिक्षक, आम नागरिक और बुद्धिजीवी वर्ग के अलावा कई लोग शामिल हुए थे। इस विरोध-प्रदर्शन में गजल गायक, भजन गायक, उर्दू शायर के अलावा कई नेता भी शामिल हुए। 
विज्ञापन

5 of 7
नॉट इन माइ नेम
 'नॉट इन माइ नेम' शीर्षक नाम से होने जा रहा यह प्रदर्शन दिल्ली के अलावा मुम्बई और देश के अन्य शहरों में भी हुआ।
विज्ञापन

6 of 7
नॉट इन माइ नेम
इस विरोध- प्रदर्शन में जेएनयू परिसर से पिछले साल अक्टूबर में लापता हुए छात्र नजीब अहमद के बहन के अलावा उसके परिवार के लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नॉट इन माइ नेम
सबा के अनुसार यह प्रदर्शन दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद और त्रिवेंद्रम समेत कई शहरों में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें