निर्भया के दोषियों की फांसी पर फैसला
सभी को उम्मीद थी कि करीब सात साल के इंतजार के बाद निर्भया के दोषियों को साल 2019 में सजा मिलेगी। मगर कानूनी प्रक्रिया की वजह से ऐसा नहीं हो सका। हालांकि एक दोषी की पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद दोषियों के फांसी पर लटकने की तारीख नजदीक आती दिख रही है।
तीन तलाक के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
उत्तर प्रदेश में तीन तलाक पीड़ित और परित्यकता महिलाओं को छह हजार रुपये सालाना आर्थिक मदद नए साल में मिलने लगेगा। लाभ पाने के लिए किसी तरह की कोई अधिकतम आय सीमा नहीं रखी गई है। अत्याचार की एफआईआर या अदालत में भरण-पोषण का मुकदमा ही पर्याप्त आधार होगा।
देश की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक कारें
साल 2020 देश के परिवहन के लिहाज से काफी अहम होने वाला है। हम पारंपरिक ईंधन से ई वाहन की ओर बढ़ेंगे। 2020 के आटो एक्सपो में विभिन्न कंपनियों की आठ इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च होंगे। इनमें वैगन आर, टाटा नेक्सन, टाटा अल्टरोज, एमजी जेड एस, महिंद्रा केयूवी 100, महिंद्रा एक्यूवी300, रेनॉल्ट क्विड, किया सोल शामिल हैं।