हमारे देश में कब कौन सी ट्रेन लेट हो जाए ये तो कोई नहीं जानता। ट्रेन की लेट लतीफी तो कई बार बर्दाश्त हो भी जाती है लेकिन रेलवे की ओर से मुहैया कराए गए वेटिंग रूम्स में रुकना ज्यादा दुखदायी हो जाता है। लेकिन आपके इस दुःख को कम करने के लिए आईआरसीटीसी ने बड़ा कदम उठाया है और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शानदार वेटिंग लाउंज बनाया गया है। (सभी तस्वीरें आईआरसीटीसी से साभार)
Trending Videos
विज्ञापन
अब सिर्फ ट्रेन की लेट लतीफी होगी दुखदायी, वेटिंग लाउंज में मिलेगा आराम
2 of 8
- फोटो : IRCTC
इस लाउंज पर आईआरसीटीसी की ओर से 2012 में काम शुरु किया गया था और इसी मई में इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
अब सिर्फ ट्रेन की लेट लतीफी होगी दुखदायी, वेटिंग लाउंज में मिलेगा आराम
3 of 8
- फोटो : IRCTC
इस लाउंज की क्षमता 70 लोगों की है। इसमें फैमिली रूम और बिजनेस सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
अब सिर्फ ट्रेन की लेट लतीफी होगी दुखदायी, वेटिंग लाउंज में मिलेगा आराम
4 of 8
- फोटो : IRCTC
इस लाउंज में सभी रेल यात्रियों के लिए प्रवेश की सुविधा है। इसके लिए आपको 150 रुपए का शुल्क अदा करना होगा जो दो घंटे के लिए वैध होगा। यहां आपको फ्री वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
अब सिर्फ ट्रेन की लेट लतीफी होगी दुखदायी, वेटिंग लाउंज में मिलेगा आराम
5 of 8
- फोटो : IRCTC
दो घंटे पूरे होने के उपरांत आपको 50 रुपए अतिरिक्त प्रति घंटे के लिए अदा करना होगा। नाश्ते की कीमत 100 रुपए और लंच अथवा डिनर के लिए आपको 200 रुपए अदा करने होंगे।
विज्ञापन
अब सिर्फ ट्रेन की लेट लतीफी होगी दुखदायी, वेटिंग लाउंज में मिलेगा आराम
6 of 8
- फोटो : IRCTC
अगर आपको मूवी डाउनलोड करनी है तो 50 रुपए प्रति मूवी का शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
अब सिर्फ ट्रेन की लेट लतीफी होगी दुखदायी, वेटिंग लाउंज में मिलेगा आराम
7 of 8
- फोटो : IRCTC
IRCTC की ओर से अहमदाबाद, पुरी, नागपुर, मदुरैई, बेंगलुरू, लुधियाना, अमृतसर , गोरखपुर , वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, सीलदाह, हावड़ा, गुवाहाटी, पटना, विजायवाड़ा, काठगोदाम, भुवनेश्वर, और विशाखापट्टनम में ऐसे लाउंड बनाने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है।