फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Parliament Building: संसद के नए भवन की सुंदरता पर रीझे माननीय, जमकर ली सेल्फी

Mon, 29 May 2023 02:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद के नए भवन के उद्घाटन से नेता भी उत्साहित दिखे, तभी नेता भी खुद को संसद के नए भवन में सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए। नेताओं ने अपने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें साझा की।  
विज्ञापन
1 of 6
वरुण गांधी और मेनका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
संसद के नए भवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। देश के इतिहास में यह एतिहासिक पल था और इस पल के साक्षी बने नेता भी इससे बेहद उत्साहित दिखे। यही वजह है कि नेताओं  ने नए संसद भवन में जमकर सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाई और उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। भाजपा नेता वरुण गांधी भी अपनी मां और पूर्व मंत्री मेनका गांधी के साथ संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह में  शामिल हुए। इस दौरान वरुण गांधी अपनी मां मेनका गांधी के साथ सेल्फी लेते नजर आए। वरुण गांधी ने ये तस्वीरें शेयर भी की। 
विज्ञापन

2 of 6
हेमामालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा सांसद हेमामालिनी भी इस एतिहासिक मौके पर संसद के नए भवन की सुंदरता से अभिभूत दिखीं। हेमामालिनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की। जिनमें संसद भवन की कई अनदेखी झलक मिल रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
हेमामालिनी ने शेयर कीं संसद भवन के भीतर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
हेमामालिनी ने संसद भवन के भीतर की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से किसी तस्वीर में वह संसद के नए भवन के प्रवेश द्वार, तो किसी में सदन में तो किसी में संसद के भव्य हॉल में दिखाई दे रही हैं। 

4 of 6
अनुराग ठाकुर और अन्य नेताओं के साथ धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी संसद के नए भवन की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में वह स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर के साथ लोकसभा में बैठे दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
गृहमंत्री अमित शाह के साथ नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ संसद की नई शानदार और भव्य इमारत में बैठे दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी संसद भवन से तस्वीर शेयर की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें