श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे
- फोटो : एएनआई
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भी मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे। भारत की 'पड़ोस पहले' नीति और 'सागर विजन' के तहत मालदीव, श्रीलंका, मॉरीशस, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और सेशेल्स के नेताओं को समारोह में आमंत्रित किया गया था। इन मेहमानों को ठहरने की व्यवस्था राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े होटलों में की गई है।