फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में भी कामयाब हुआ 'ऑपरेशन लोटस', जानें कहां-कहां बाजी मार चुकी भाजपा?

Thu, 30 Jun 2022 11:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिवसेना के बागी विधायकों के समर्थन के बाद महाराष्ट्र में भी भाजपा की सरकार बन गई है। पिछले छह साल में यह पांचवां राज्य है, जहां भाजपा का ऑपरेशन 'लोटस' सफल हुआ। इससे पहले चार राज्यों में भाजपा सरकार बना चुकी है।
विज्ञापन
ऑपरेशन लोटस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के साथ ही राज्य में भाजपा की सरकार बन गई है। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं, जबकि देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ करीब ढाई साल बाद भाजपा एक बार फिर महाराष्ट्र की सत्ता में लौटने में सफल हो गई। 

इस पूरे घटनाक्रम के साथ ही पिछले छह साल में यह पांचवां राज्य है, जहां भाजपा का ऑपरेशन 'लोटस' सफल हुआ। इसके पहले चार राज्यों में भाजपा अपनी सरकार बना चुकी है। आज हम आपको उन्हीं राज्यों के बारे में बताएंगे...
 
विज्ञापन

2 of 5
पेमा खांडू
1. अरुणाचल प्रदेश : जब कांग्रेस के 42 विधायक हो गए बागी
ये बात 2016 की है। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। लेकिन पार्टी के अंदर विवाद हो गया। इसके बाद कांग्रेस के 42 विधायकों ने बागी रूख अख्तियार कर लिया। इन सभी ने पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) बना ली और भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाई। बाद में PPA का भाजपा में विलय हो गया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएस येदियुरप्पा

3 of 5
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
2. कर्नाटक : जेडीएस-कांग्रेस के विधायकों ने बना दी भाजपा की सरकार
ये बात साल 2018 की है। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन बहुमत के आंकड़ों से दूर थी। उस समय जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बना ली। फिर ऑपरेशन 'लोटस' चला। एक साल बाद इन दोनों पार्टियों के कई विधायकों ने एकसाथ इस्तीफा दे दिया। इसके चलते कुमार स्वामी की सरकार गिर गई। भाजपा ने कर्नाटक में अपनी सरकार बनाई। तब विपक्ष ने भाजपा पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया था। 

4 of 5
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
3. मध्य प्रदेश : जब सिंधिया बन गए बागी
ये मामला भी साल 2020 का ही है। तब ऑपरेशन लोटस मध्य प्रदेश में भी सफल हुआ था। यहां 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 15 साल बाद कांग्रेस सत्ता में वापस आई थी। कमलनाथ मुख्यमंत्री बनाए गए थे। तब मुख्यमंत्री का सपना देख रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी सामने आई। कुछ समय बाद उन्होंने बगावत कर दी। सिंधिया के पास 22 विधायकों का साथ था। सभी ने कांग्रेस से समर्थन वापस ले लिया और सरकार गिर गई।  सिंधिया गुट के 22 विधायक भाजपा के साथ चले गए। भाजपा के शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने। वहीं, सिंधिया को राज्यसभा का सांसद बनाकर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री बना दिया। 
विज्ञापन

5 of 5
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत - फोटो : Agency (File Photo)
4. गोवा : कांग्रेस में बगावत, खिला कमल
साल 2017 का मामला है। यहां भी चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन भाजपा ने खेल बिगाड़ दिया। यहां भी भाजपा ने ऑपरेशन लोटस चलाया और कांग्रेस के 10 विधायकों ने एक साथ राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सभी भाजपा में शामिल हो गए। यहां भी भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next