फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी ने थिरूनेली मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

Wed, 17 Apr 2019 12:19 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
थिरुनेली मंदिर में राहुल गांधी - फोटो : ani
केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज वायनाड के थिरुनेली मंदिर में पूजा की। राहुल गांधी आज वायनाड, कोझिकोड, वंदूर और पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पुजारी के निर्देशानुसार राहुल गांधी ने अपने पिता, दादी और पूर्वजों एवं पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के लिए पूजा-अर्चना की है। उनका कहना है कि राहुल गांधी पिछली बार भी थिरूनेली मंदिर में पूजा-पाठ करना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उस वक्त वह ऐसा नहीं कर पाए। तमाम मुद्दों पर विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
वायनाड के थिरुनेली मंदिर में राहुल गांधी - फोटो : ani
मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट के अलावा इसबार केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वायनाड लोकसभा सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Rahul Gandhi - फोटो : ani
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के एलान बाद ये लोकसभा सीट हाईप्रोफाईल सीट बन गई है। राहुल यहां से नामांकन भी भर चुके हैं। उनके नामांकन के दिन वायनाड में उनके रोड शो के दैरान जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। राहुल गांधी अब यहां प्रचार करने पहुंच चुके हैं।

4 of 5
राहुल गांधी - फोटो : ani
वायनाड के थिरुनेली मंदिर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने की पूजा के दौरान धोती पहने हुए पूजा करते हुए दिखे।भौगोलिक और सांस्कृतिक दृष्टि से वायनाड बेहद महत्वपूर्ण। यह केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक, इन तीनों प्रांतों को जोड़ने वाला क्षेत्र है। केरल से राहुल गांधी का भावनात्मक लगाव रहा है। यहां के पापनाशिनी नदी में उनके पिता राजीव गांधी की अस्थियां विसर्जित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल गांधी
वायनाड संसदीय क्षेत्र की सीमा रेखा कर्नाटक राज्य से सटी हुई है। यहां अनुसूचित जाति-जनजाति की जनसंख्या ज्यादा है।कांग्रेस को दक्षिणी राज्यों में राहुल गांधी के होने से राजनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस के हिसाब से राहुल गांधी के कारण दक्षिणी राज्यों में सबरीमला मामले से भाजपा को मिलने वाले राजनीतिक फायदे से निपटने में पार्टी को आसानी हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें