17वें लोकसभा चुनाव के लिए 12 राज्यों की 95 सीटों पर वोटिंग चल रही है। लोग भारी संख्या में अपने घरों से मतदान करने निकल रहे हैं। ऐसे में आम जनता के साथ-साथ दिग्गज भी मतदान करने में पीछे नहीं हैं। फिल्म जगत से राजनीति में आए सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और कहा कि सभी को वोट करना चाहिए। आइए तस्वीरों में देखते हैं कहां किन दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
2 of 19
रमन सिंह
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजनंदगांव संसदीय क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर परिवार के साथ मतदान किया।
विज्ञापन
3 of 19
सुशील कुमार शिंदे
- फोटो : ANI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने महाराष्ट्र के सोलापुर के मतदान केंद्र में वोट किया।
4 of 19
बेटे के साथ सिद्धारमैया
- फोटो : ANI
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने मैसूर को पोलिंग बूथ में मतदान किया।
विज्ञापन
5 of 19
मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी
- फोटो : ANI
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट दिया।
विज्ञापन
6 of 19
एम के स्टालिन
- फोटो : ANI
डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने चेन्नई के तेनामपेट के एसआईईटी कॉलेज के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
विज्ञापन
7 of 19
वोट करने पहुंची श्रुति हसन और कमल हसन
- फोटो : ANI
मक्कल निधि मय्यम अध्यक्ष कमल हसन अपनी बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हसन के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने चेन्नई के अलवरपेट कॉर्पोरेशन स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 27 में वोट किया।
8 of 19
एचडी कुमारस्वामी
- फोटो : ANI
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपनी पत्नी अनीता कुमारस्वामी और बेटे निखिल के साथ रामनगर के मतदान केंद्र में वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि अभी देश के लिए वंशवाद की राजनीति बड़ा मुद्दा नहीं है, कई अन्य जरूरी मुद्दे भी हैं। वंशवाद और क्षेत्रीय राजनीति के कारण ही देश इतनी तरक्की कर पाया है। हमें भाजपा की आलोचनाओं की कोई चिंता नहीं है।
9 of 19
अश्विनी कुमार चौबे
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री और बक्सर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर के मतदान केंद्र में किया मतदान.
10 of 19
फारूक अब्दुल्लाह-ओमर अब्दुल्लाह
- फोटो : ANI
नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्लाह ने अपने बेटे ओमर अब्दुल्लाह के साथ श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के मुंशी बाग मतदान केंद्र में वोट डाला। मतदान के बाद ओमर अब्दुल्लाह ने कहा कि हम केवल चुनाव परिणाम आने के बाद केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से यह उम्मीद कर सकते हैं कि वो जम्मू-कश्मीर को वहां के लोगों की चुनी हुई सरकार देंगे, यह जनता का अधिकार है।
11 of 19
अशोक चव्हाण
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और नंदेड़ लोकसभा सीट से सांसद अशोक चव्हाण ने नंदेड़ के एक मतदान केंद्र में वोट डाला।
12 of 19
तेजस्वी सूर्या
- फोटो : Social media
बंगलूरू के गिरिनगर मतदान केंद्र पर भाजपा के युवा नेता और बंगलूरू लोकसभा सीट के उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने वोट डाला और लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की।
13 of 19
राज बब्बर
- फोटो : ANI
फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस उम्मीदवार और उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने मथुरा के राधा वल्लभ इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र में वोट डाला।
14 of 19
किरण बेदी
- फोटो : ANI
पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर और पूर्व आईएएस अधिकारी किरण बेदी ने लाईन लग कर किया मतदान।
15 of 19
मुख्यमंत्री एडप्पी के पलानीस्वामी
- फोटो : ANI
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पी के पलानीस्वामी ने सेलम के पोलिंग बूथ में किया अपने मताधिकार का प्रयोग।
16 of 19
टीटीवी दिनाकरन
- फोटो : ANI
एएमएमके पार्टी के प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने दक्षिण चेन्नई लोकसभा सीट के बसंत नगर मतदान केंद्र पर मतदान किया।
17 of 19
पी चिदंबरम
- फोटो : ANI
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट पर अपनी पत्नी नलिनि चिदंबरम, बेटे कार्ति चिदंबरम और बहू श्रीनिधि रंगराजन के साथ- साथ कराईकुडी़ मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के बाद चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के सेक्युलर डेमोक्रेटिक फ्रंट को वोट दिया है।
18 of 19
निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बंगलूरू के जयानगर मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए वोट दिया। उन्होंने वोट देने के बाद लोगों से अपील की कि वो ज्यादा संख्या में घर से बाहर निकलें और अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।