भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस कर रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर शक्ति भार्गव नाम के एक शख्स ने जूता फेंका। सुरक्षाबलों ने उसे तुरंत काबू में ले लिया। हालांकि नेताओं पर जूता फेंकने की यह घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार नेताओं पर जूता फेंका जा चुका है। यहां जानिए, कब-कब उछले हैं नेताओं पर जूतेः
विज्ञापन
2 of 8
Shoe attack on Chidambaram
- फोटो : Social Media
अप्रैल 2009 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम पर जरनैल सिंह नाम के एक पत्रकार ने जूता फेंक दिया था। पत्रकार जरनैल सिंह ने तत्कालीन गृहमंत्री चिदंबरम से जगदीश टाइटलर को बरी करने को लेकर एक सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसकी जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी कर रही है। गृहमंत्री के जवाब के बाद जरनैल सिंह को गुस्सा आ गया और उसने प्रतिक्रिया स्वरूप अपना जूता चिदंबरम पर दे मारा। बाद में जरनैल सिंह पंजाब से विधायक भी बनें।
विज्ञापन
3 of 8
Shoes attack on Bush
- फोटो : Social Media
दिसंबर 2008 को इराक दौरे पर पहुंचे तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर एक स्थानीय पत्रकार ने जूतों से हमला कर दिया। जूता फेंकने की घटना उस समय हुई जब जॉर्ज बुश तत्कालीन इराकी प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी के साथ प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे थे। इराकी टेलीविजन पत्रकार मुंतजर अल जैदी ने गालियाँ देते हुए बुश की ओर पहला जूता फेंका। इसके बाद जैदी ने दूसरा जूता भी उनकी ओर फेंका लेकिन बुश इस बार भी बच गए। इस पत्रकार को तीन साल की सजा सुनाई गई थी।
4 of 8
परवेज मुशर्रफ
मार्च 2013 में कराची में पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर ताजमहल लोधी नाम के एक वकील ने अपना जूता फेंका। वकील ने बाद में कहा कि उसने जूता इसलिए फेंका क्योंकि वह मुशर्रफ से पाकिस्तान में लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश के लिए नफरत करता था। जूता मुशर्रफ के नाक पर लगा था। उसी साल फरवरी में एक अन्य व्यक्ति ने दोबारा ऐसी ही घटना को अंजाम दिया, जब मुशर्रफ लंदन के वाल्टहम्सो में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 8
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
जनवरी 2012 में देहरादून में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जूता फेंका गया था। हमले के जवाब तब राहुल ने कहा था "अगर कुछ लोगों को लगता है कि जूता फेंकने से मुझे डराया जाएगा और मुझे भागने के लिए मजबूर किया जाएगा, तो वे गलत हैं।"
विज्ञापन
6 of 8
Tony Blair (File Photo)
- फोटो : Social Media
पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पर सितंबर 2010 में आयरलैंड के डबलिन में बुक-साइनिंग इवेंट के दौरान जूतों के साथ-साथ अंडों से भी हमला किया गया था।
विज्ञापन
7 of 8
manmohan singh (File Photo)
- फोटो : अमर उजाला
2009 में अहमदाबाद में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने जूता फेंका। हालांकि, जूता उन तक पहुंच नहीं पाया।
आम आदमी पार्टी के एक सदस्य ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंक दिया। हालांकि जूता उन तक पहुंच नहीं पाया।