फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना ने टॉपलेस होकर अपने बच्चों से बनवाई पेंटिंग, मामला दर्ज

Thu, 25 Jun 2020 02:20 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
1 of 6
Rehana Fathima - फोटो : Facebook
केरल की विवादित सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा पर स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस वीडियो में फातिमा अपने दो नाबालिग बच्चों से अपने अर्ध नग्न शरीर पर पेंटिंग बनवा रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Rehana Fathima - फोटो : Facebook
पथानामथिट्टा जिले के थिरुवल्ला पुलिस स्टेशन ने फातिमा के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप से यौन सामग्री प्रसारित करना) और बाल अपराध के लिए किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। यह मामला एक स्थानीय भाजपा ओबीसी मोर्चा नेता की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: केरल : सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में रेहाना फातिमा गिरफ्तार 
विज्ञापन

3 of 6
Rehana Fathima - फोटो : Facebook
पुलिस निरीक्षक ने कहा कि हम यह देख रहे हैं कि वीडियो कैसे और क्यों अपलोड किया गया था? फिलहाल, हम मामले की जांच कर रहे हैं। फातिमा ने इस वीडियो को फेसबुक अकाउंट के माध्यम से अपने यूट्यूब पर अपलोड किया था। 

4 of 6
Rehana Fathima - फोटो : Facebook
साथ ही उन्होंने एक नोट लिखकर ऐसा करने की वजह भी बताई थी। उन्होंने अपने नोट में लिखा कि आंखों में संक्रमण के कारण वह आराम कर रही थी, इस दौरान उनके बच्चों ने उनके शरीर पर पेंटिंग बनाई। 
विज्ञापन

5 of 6
Rehana Fathima - फोटो : Instagram
फातिमा ने अक्तूबर 2018 में उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया था। दरअसल, कोर्ट ने सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रार्थना करने की अनुमति दी थी।

यह भी पढ़ें: सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को दर्शन नहीं करने दे रहे अयप्पा श्रद्धालु, अब बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rehana Fathima - फोटो : Instagram
इससे पहले, फातिमा ने फेसबुक पर एक तस्वीर को पोस्ट करके भी विवाद खड़ा किया था, जिसे कई लोगों ने हिंदू धर्म के अपमान के तौर पर देखा था। इस पोस्ट को लेकर फातिमा को 18 दिन जेल में भी बिताने पड़े थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें