फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balloons of Hope: बंधकों की रिहाई के समर्थन में भारत समेत 15 देश, इस्राइली दूतावास के बाहर छोड़े गए गुब्बारे

Sat, 28 Oct 2023 06:36 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम एशिया में पिछले 22 दिनों से जारी युद्ध के बीच भारत में इस्राइली दूतावास "आशा के गुब्बारे: बंधकों को घर लाओ" अभियान में शामिल हुआ। इस मार्मिक समारोह में दिल्ली के आसमान में 229 गुब्बारे छोड़े गए। कुल 15 देश इस अभियान में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 8
बंधकों की रिहाई के लिए मुहिम, इस्राइली दूतावास के बाहर एकजुटता का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
सात अक्तूबर को इस्राइल में आतंकी संगठन हमास ने अंधाधुंध रॉकेट हमले किए। रिपोर्ट्स के अनुसार 5000 रॉकेट दागे गए। बंधकों की घर वापसी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। 200 से अधिक निर्दोष लोग अभी भी बंधक बने हुए हैं, जिससे सामूहिक चिंता और दुख की गहरी भावना पैदा हो रही है। "आशा के गुब्बारे" अभियान में दुनियाभर के 15 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। बंधकों के परिजनों और परिवारों के साथ एकजुटता का मार्मिक प्रदर्शन करते हुए, भारत में इस्राइली दूतावास "आशा के गुब्बारे: बंधकों को घर लाओ" अभियान में शामिल हुआ।
विज्ञापन

सर्बिया के बेलग्रेड में भी इस्राइली दूतावास के बाहर छोड़े गए गुब्बारे

2 of 8
बंधकों की रिहाई के लिए मुहिम, सर्बिया के बेलग्रेड में इस्राइली दूतावास के बाहर छोड़े गए गुब्बारे - फोटो : amar ujala
हमास के कब्जे में कई देशों के नागरिक हैं, ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं। बंधकों की रिहाई की मुहिम- बंधकों को घर लाओ के तहत यूरोप के पड़ोस में बाल्कन क्षेत्र के देश- सर्बिया के बेलग्रेड में भी इस्राइली दूतावास के बाहर गुब्बारे छोड़े गए। युद्ध की शुरुआत के 22 दिन हो चुके हैं ऐसे में सामूहिक चिंता और दुख की गहरी भावना पैदा हो रही है।
विज्ञापन

अमेरिकी शहर बोस्टन में भी पीड़ितों के साथ सहानुभूति

3 of 8
बंधकों की रिहाई के लिए मुहिम, एकजुटता के प्रदर्शन में अमेरिकी शहर बोस्टन में भी छोड़े गए गुब्बारे - फोटो : amar ujala
इस्राइल और हमास की लड़ाई में अमेरिका इस्राइल का पूरा समर्थन कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने सैन्य मदद के अलावा इस्राइल को हमास पर कार्रवाई का पूरा अधिकार जैसे मनोवैज्ञानिक बयान भी दिए हैं। इसी बीच अमेरिकी शहर बोस्टन में बंधकों के परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए बैलून्स ऑफ होप के तहत गुब्बारे छोड़े गए

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भी दिखी इंसानियत का पैगाम, आसमान में छोड़े गए 'आशा के गुब्बारे'

4 of 8
बंधकों की रिहाई के लिए वैश्विक मुहिम, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में इस्राइली दूतावास के बाहर गुब्बारे - फोटो : amar ujala
ओशिनियाई देश- ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भी नागरिकों ने इस्राइल-हमास युद्ध के पीड़ितों और बंधकों के परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाई गई। प्रत्येक गुब्बारा बंधक बनाए गए और वर्तमान में गाजा पट्टी में दयनीय हालात में फंसे निर्दोष लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। अभियान चला रहे लोगों के अनुसार, ये गुब्बारे बंधकों की सुरक्षित वापसी की उत्कट इच्छा के प्रतीक हैं।
विज्ञापन

पुर्तगाल की राजधानी में भी इस्राइल-हमास युद्ध के बंधकों की रिहाई की अपील

5 of 8
बंधकों की रिहाई की अपील, पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में इस्राइली दूतावास के बाहर छोड़े गए गुब्बारे - फोटो : amar ujala
"आशा के गुब्बारे: बंधकों को घर लाओ" अभियान को लेकर जारी बयान में कहा गया कि इस्राइल और हमास के युद्ध अंतरराष्ट्रीय एकता के अभूतपूर्व प्रदर्शन में, "आशा के गुब्बारे" अभियान से दुनिया भर के 15 से अधिक देशों की भागीदारी हो रही है। इसके तहत पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भी सफेद और नीले गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।
विज्ञापन

मेक्सिको सिटी से भी इस्राइल-हमास युद्ध के दौरान बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई की अपील

6 of 8
बंधकों की रिहाई के लिए वैश्विक मुहिम, मेक्सिको सिटी में इस्राइली दूतावास के बाहर छोड़े गए गुब्बारे - फोटो : amar ujala
उत्तरी अमेरिका में बसे शहर मेक्सिको सिटी से भी मानवीय संकट को खत्म करने की अपील की जा रही है। इस्राइल-हमास युद्ध के दौरान बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई की अपील करते हुए लोगों ने दर्जनों गुब्बारे आसमान में छोड़े।
विज्ञापन

नॉर्वे की राजधानी में भी छोड़े गए गुब्बारे

7 of 8
पश्चिम एशिया के बंधकों की रिहाई की अपील करते हुए यूरोपीय देश नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में भी गुब्बारे - फोटो : amar ujala
"आशा के गुब्बारे: बंधकों को घर लाओ" अभियान के तहत यह उजागर करने का प्रयास किया गया है कि युद्ध के बंधकों की दुर्दशा एक क्षेत्रीय मुद्दा नहीं है। यह केवल इस्राइल-गाजा तक सीमित नहीं है बल्कि सार्वभौमिक मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। बंधकों की रिहाई की अपील करते हुए नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में भी दर्जनों गुब्बारे छोड़े गए।
विज्ञापन

जॉर्जिया की राजधानी से भी बंधकों को रिहा करने की अपील

8 of 8
बंधकों की रिहाई की अपील, जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में छोड़े गए इस्राइली झंडे के रंग वाले बैलून - फोटो : amar ujala
पश्चिम एशिया और पूर्वी यूरोप के भौगोलिक इलाके में बसे देश जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में भी दर्जनों सफेद और नीले गुब्बारे छोड़े गए। इस्राइल और हमास के युद्ध के बीच बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई की अपील करते हुए मानवाधिकार के समर्थकों ने बंधकों को जल्द से जल्द रिहा करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें