आज देश में सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए उसे योग का महत्व समझाया। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान योग एक नई उम्मीद बनकर उभरा है। आज पूरे देश में योग दिवस मनाया जा रहा है। देश के कोने-कोने से योग दिवस की झलकियां तस्वीरों के जरिए सामने आ रही हैं। आइए तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं कि देश में कहां पर योग दिवस मनाया जा रहा है और लोगों के बीच योग को लेकर कितना उत्साह है।
विज्ञापन
2 of 15
अमेरिका में लोग कर रहे योग
- फोटो : ANI
अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर के पास 3,000 से ज्यादा लोगों ने योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इन लोगों ने योग के महत्व को बताते हुए कई मुद्राएं कीं।
विज्ञापन
3 of 15
आईटीबीपी के जवान कर रहे योग
- फोटो : ANI
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लद्दाख में पैंगोंग झील के पास आईटीबीपी के जवानों ने किया योग।
4 of 15
आईटीबीपी के जवान कर रहे योग
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश में एनिमल ट्रेनिंग स्कूल के आईटीबीपी के जवानों ने योग किया। जवानों ने घोड़ों के साथ योग प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 15
लद्दाख में योग कर रहे आईटीबीपी के जवान
- फोटो : ANI
आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में 18000 फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
6 of 15
योगाभ्यास करते सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : ANI
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जम्मू में सीआरपीएफ के जवानों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
7 of 15
योगाभ्यास करते प्रह्लाद सिंह पटेल
- फोटो : ANI
संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने लाल किले पर जाकर योगाभ्यास किया।
8 of 15
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया योग
- फोटो : ANI
दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया योग। राष्ट्रपति की तस्वीरें आईं सामने।
9 of 15
गलवान घाटी में योग करते सेना के जवान
- फोटो : ANI
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में गलवान घाटी में योग किया।
10 of 15
योगाभ्यास करते आईटीबीपी के जवान
- फोटो : ANI
लद्दाख में 15000 फीट ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवानों ने किया योगाभ्यास।
11 of 15
स्वास्थ्य मंत्री ने किया योग
- फोटो : ANI
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने महाराजा अग्रसेन पार्क में योगाभ्यास किया।
12 of 15
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया योग
- फोटो : ANI
चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर ने योगाभ्यास किया।
13 of 15
उपराष्ट्रपति ने पत्नी संग किया योग
- फोटो : ANI
देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपनी पत्नी उषा नायडू के साथ मिलकर योग किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो योग को अपने जीवन का हिस्सा बना लें।
14 of 15
बीएसएफ के जवानों ने किया योग
- फोटो : ANI
कोलकाता में बीएसएफ के जवानों ने योगाभ्यास किया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में लोग योग कर रहे हैं।