फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फरवरी से फिर पटरी पर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस, देखिए अंदर की शानदार तस्वीरें

Sun, 31 Jan 2021 12:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : twitter@indian railway
कोरोना के दौरान बंद तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी की ओर से संचालित होने वाली इस ट्रेन को फिर से चलाने का फैसला लिया गया है। यानि कि देश की पहली निजी ट्रेन नई दिल्ली-लखनऊ और मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर 14 फरवरी से फिर चलेंगी। रेलवे मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कई शानदार तस्वीरें भी ट्वीट की हैं। आइए देखतें हैं ट्रेन के अंदर की कुछ शानदार तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : twitter@ ministry of railway
तेजस ट्रेन देश की पहली निजी ट्रेन है। कोरोना महामारी के दौरान यात्रियों की संख्या में कमी के कारण इसके संचालन को बंद कर दिया गया था।  यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच चलाई गई थी।  तेजस ट्रेन हफ्ते में  चार दिन ही चलती है। यात्रियों की डिमांड  को देखते हुए शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को इसका संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : A
वहीं किराए की बात करें तो लखनऊ और नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस ट्रेन के एसी चेयर कार का किराया 998 रुपये होता है जबकि एग्जेक्यूटिव चेयर कार किराया 2006 रुपये है। वहीं नई दिल्ली से लखनऊ आने पर एसी चेयर कार का किराया 1155 रुपये और एग्जेक्यूटिव चेयर कार किराया 2142 रुपये हो जाता है। 

4 of 6
तेजस ट्रेन की परिचारिकाएं। - फोटो : BBC
मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस के एसी चेयर कार का किराया 1124 रुपये है जबकि एग्जेक्यूटिव चेयर कार किराया 2053 रुपये  है। वहीं अहमदाबाद से लखनऊ आने पर एसी चेयर कार का किराया 1140 रुपये और एग्जेक्यूटिव चेयर कार किराया 2064 रुपये  है। 
विज्ञापन

5 of 6
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्त ने बताया कि एक महीने पहले ही एडवांस टिकट बुक होंगी। इस समय बुकिंग शुरू हो चुकी है। फ्लेक्सी किराये में कुल भाड़े का 30 प्रतिशत ही बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा यात्रा शुरू करते समय कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। यात्री को सेफ्टी किट भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तेजस ट्रेन - फोटो : BBC
ट्रेन में यात्रा की अवधि के दौरान घर में चोरी या डकैती होती है तो एक लाख रुपये का कवरेज आईआरसीटीसी की तरफ से है। इसके अलावा यात्री बीमा 25 लाख रुपये तक का है। आईआरसीटीसी की इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का सामान चोरी या डकैती की वारदात में जाता है तो एक लाख रुपये तक के सामान का बीमा और 25 लाख रुपये तक का यात्रा बीमा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें