क्रिसमस के मौके पर देशभर के गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव मनाया जा रहा है। पारंपरिक रूप से सजाई जाने वाली चरनी में यीशु के बाल स्वरूप को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी क्रिसमस के मौके पर उल्लास का माहौल है। देखिए तस्वीरें-
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत समेत पूरी दुनिया में प्रभु यीशु के जन्म पर क्रिसमस मनाया जा रहा है। ईसाई धर्मावलंबियों ने आकर्षक चरनी सजाई है। जीसस के जन्म की झांकी देख कर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। गिरजाघरों में प्रार्थना हो रही है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और ओडिशा से आई तस्वीरों और वीडियो में क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना, चरनी की सजावट, दूधिया रोशनी में नहाए चर्च की साज-सज्जा दिखी। क्रिसमस के मौके पर की गई तैयारियां लोगों में उल्लास का संचार कर रही हैं।
क्रिसमस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, कहा- प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे पर जोर
बता दें कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में भाग लिया था। वे ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री भी बने। उन्होंने क्रिसमस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा था कि प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सद्भाव और भाईचारे पर जोर देती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
क्रिसमस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का गिरजाघर
2 of 17
क्रिसमस के मौके पर गिरजाघर के बाहर उत्साहित लोग
- फोटो : एएनआई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में आए भक्तों ने प्रार्थना की। उन्होंने मोमबत्तियां भी जलाईं।
क्रिसमस के अवसर पर सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में विशेष प्रार्थना
विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर निर्मला कॉन्वेंट चर्च में विशेष प्रार्थना
3 of 17
आंध्र प्रदेश के चर्च में की गई सजावट
- फोटो : एएनआई
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भी क्रिसमस की पूर्व संध्या के अवसर पर निर्मला कॉन्वेंट चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। मध्य रात्रि में प्रभु ईसा मसीह के जन्म पर लोगों ने मोमबत्तियां जलाईं।
त्रिपुरा में रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स से खूबसूरत सजावट
4 of 17
क्रिसमस के मौके पर दूधिया रोशनी में नहाया त्रिपुरा का चर्च
- फोटो : एएनआई
पूर्वोत्तर भारतीय प्रदेश त्रिपुरा में भी क्रिसमस के मौके पर खास उत्साह दिखा। प्रभु ईसा मसीह के जन्म से पहले
विज्ञापन
गोवा के गिरजाघर में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी
5 of 17
गोवा में ऐसे मनाया गया क्रिसमस
- फोटो : एएनआई
तटीय राज्य गोवा में भी क्रिसमस की पूर्व संध्या के अवसर पर आवर लेडी ऑफ द इमैकुलेट कॉन्सेप्शन चर्च को कृत्रिम रोशनी के अलावा सितारों और क्रिसमस क्रिब्स (Christmas cribs) से खूबसूरती से सजाया गया। गिरजाघर में पादरी ने प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाने के बाद प्रतीकात्मक नन्हे जीसस को गोद में उठाया।
गिरिजाघर में मध्य रात्रि की सामूहिक प्रार्थना
इसके अलावा लोगों को चर्च ऑफ इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन में मध्य रात्रि की सामूहिक प्रार्थना के लिए भी एकत्रित देखा गया। ईसाई धर्मगुरुओं ने प्रभु यीशु के जन्म पर होने वाले अनुष्ठान पूरे किए।
विज्ञापन
क्रिसमस के मौके पर केरल के एर्नाकुलम में भी दिखा उल्लास का माहौल
6 of 17
केरल के एर्नाकुलम में क्रिमसम के मौके पर सजावट
- फोटो : एएनआई
क्रिसमस के मौके पर एक अन्य तटीय राज्य केरल के एर्नाकुलम में सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी रोमन कैथोलिक मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल को में भी रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स की खूबसूरत सजावट देखी गई।
इसके अलावा ईसाई धर्मावलंबियों को सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी रोमन कैथोलिक मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रभु ईसा मसीह के जन्म से पहले प्रार्थना करते और कैरोल गाते देखा गया।
केरल में नवनियुक्त कार्डिनल मार जॉर्ज जैकब कूवक्कड़ का स्वागत
क्रिसमस के मौके पर केरल से निर्वाचित कांग्रेस सांसद शशि थरूर तिरुवनंतपुरम लूर्डेस सिरो-मालाबार फोरेन चर्च में नवनियुक्त कार्डिनल मार जॉर्ज जैकब कूवक्कड़ के लिए आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे।
तिरुवनंतपुरम में सेंट जोसेफ रोमन कैथोलिक मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल में विशेष प्रार्थना
एर्नाकुलम में क्रिसमस के अवसर पर सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी रोमन कैथोलिक मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल में मध्य रात्रि की सामूहिक प्रार्थना
त्रिशूर में क्रिसमस के अवसर पर खूबसूरत रोशनी से सजा आवर लेडी ऑफ लूर्डेस मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल
विज्ञापन
पहाड़ी राज्य हिमाचल में बर्फबारी के बीच क्रिसमस, मंडी में नृत्य करते दिखे लोग
7 of 17
मनाली में क्रिसमस के मौके पर दिखा अलग रंग
- फोटो : एएनआई
पहाड़ी राज्य हिमाचल में बर्फबारी के बीच क्रिसमस का उत्साह दिखा। पर्यटकों के बीच खास तौर पर लोकप्रिय मनाली के मॉल रोड पर बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर निकले लोग संगीत की धुनों पर झूमते दिखे। वीडियो में सैंटा क्लॉज की ड्रेस पहने शख्स को भी लोगों का उत्साह बढ़ाते और डीजे की धुन पर डांस करते देखा जा सकता है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रिज स्थित प्रतिष्ठित क्राइस्ट चर्च को क्रिसमस के अवसर पर खूबसूरती से सजाया गया ।
सितारों से शहर में भी क्रिसमस, मुंबई के गिरजाघर में सजावट
8 of 17
मुंबई के चर्च में क्रिसमस ट्री और जीसस के जन्म के लिए चरनी में की गई सजावट
- फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी क्रिसमस के अवसर पर आवर लेडी ऑफ साल्वेशन चर्च को भी रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स से खूबसूरती से सजाया गया। इस गिरजाघर में सजाई गई चरनी में प्रभु ईसा मसीह के जन्म की झांकी विस्तार से सजाई गई।
इसके अलावा ईसाई धर्मावलंबियों को चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ विक्टरीज में भी क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जीसस के जन्म से पहले प्रार्थना करते और कैरोल गाते देखा गया।
चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ विक्टरीज में पहुंचे ईसाई धर्मावलंबी और अन्य लोगों को क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना करते और कैरोल गाते देखा गया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी गिरजाघर पहुंची, प्रार्थना में लिया भाग
9 of 17
क्रिसमस की पूर्व संध्या: कोलकाता के मोस्ट होली रोजरी कैथेड्रल में प्रार्थना, सीएम ममता भी शामिल
- फोटो : एएनआई
क्रिसमस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी गिरजाघर पहुंची। उन्होंने कोलकाता के मोस्ट होली रोजरी कैथेड्रल में आयोजित सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया। प्रार्थना के बाद पादरी उन्हें आशीष देते भी दिखे।
आर्कबिशप ने बताया-सीएम ममता पिछले 5-6 वर्षों से आ रही हैं
इससे पहले सीएम ममता की मौजूदगी पर चर्च के पदाधिकारी- आर्कबिशप थॉमस डिसूजा ने कहा, 'यह हमारे लिए बहुत खुशी का अवसर है। हर साल हम उनका (ममता बनर्जी) इस चर्च में आने का इंतजार करते हैं। डिसूजा के मुताबिक सीएम ममता पिछले 5-6 वर्षों से यहां आ रही हैं।
मोस्ट होली रोजरी कैथेड्रल के अलावा ईसाई धर्मावलंबियों को लेडी क्वीन कैथोलिक चर्च में प्रार्थना और कैरोल गाते देखा गया।
क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता के पार्क स्ट्रीट को भी कृत्रिम रोशनी से खूबसूरती से सजाया गया।
इसके अलावा कोलकाता के ही सेंट टेरेसा चर्च में भी मध्यरात्रि प्रार्थना की गई।
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में भी प्रभु ईसा मसीह का जन्म
10 of 17
कर्नाटक की राजधानी के एक चर्च में क्रिसमस
- फोटो : एएनआई
कर्नाटक के सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कैथेड्रल में भी क्रिसमस की पूर्व संध्या के अवसर पर रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स के साथ खूबसूरती से सजावट की गई।
खूबसूरत यादों को संजोते दिखे लोग
भारत की सिलिकॉन वैली कही जाने वाली बंगलूरू में भक्तों को चरनी और चर्च में की गई सज्जा के पास तस्वीरें क्लिक कराकर इन खूबसूरत यादों को संजोते देखा गया।
11 of 17
एन बीरेन सिंह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं
क्रिसमस के मौके पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से इस पूर्वोत्तर भारतीय राज्य में शांति और विकास के लिए काम करने का आह्वान किया। सीएम बीरेन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'जैसे-जैसे हम 2025 में कदम रख रहे हैं, आइए हम एक स्वस्थ, अधिक सूचित और प्रगतिशील मणिपुर के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करें।'
लखनऊ के गिरजाघर में भी सजावट, प्रार्थना में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
12 of 17
लखनऊ के गिरजाघर में क्रिसमस की सजावट
- फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च को भी क्रिसमस के मौके पर कृत्रिम रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स के साथ खूबसूरती से सजाया गया। गिरजाघर में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबियों को प्रार्थना में भाग लेते देखा गया।
मदुरै में सेंट मैरी ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल में विशेष प्रार्थना
13 of 17
मदुरै के गिरजाघर में प्रार्थना
- फोटो : एएनआई
तमिलनाडु के मदुरै में ड्रोन से ली गई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए। विहंगम नजारे में क्रिसमस की पूर्व संध्या के अवसर पर सेंट मैरी कैथेड्रल में रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स से मंत्रमुग्ध करने वाली सजावट दिखी।
क्रिसमस के अवसर पर सेंट मैरी ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल में विशेष प्रार्थना-
चेन्नई के संथोम कैथेड्रल बेसिलिका में भी विशेष प्रार्थना की गई।
थिरु इरुथया अंदावर चर्च में सामूहिक प्रार्थना
प्रदेश के थूथुकुडी में क्रिसमस के अवसर पर भक्तों ने थिरु इरुथया अंदावर चर्च में आधी रात को सामूहिक प्रार्थना की।
कैरोल जुलूस में संगीत की धुनों पर झूमे लोग
क्रिसमस के अवसर पर थिरु इरुथया अंदावर चर्च के बाहर वाहनों को भी सजाया गया। कैरोल जुलूस में बड़ी संख्या में ईसाई लोग शामिल हुए और संगीत की धुनों पर उन्हें झूमते देखा गया।
रामेश्वरम में क्रिसमस के अवसर पर लोग आवर लेडी ऑफ मोस्ट होली रोज़री कैथेड्रल में मध्य रात्रि की सामूहिक प्रार्थना के लिए एकत्रित हुए।
असम में क्रिसमस का उल्लास
14 of 17
असम के दिसपुर में एक गिरजाघर में क्रिसमस पर प्रार्थना
- फोटो : एएनआई
असम के दिसपुर में कैथोलिक कैथेड्रल चर्च को रोशनी, सितारों और क्रिसमस क्रिब्स से खूबसूरती से सजाया गया। गिरजाघर में पादरी ने प्रभु यीशु के जन्म के मौके पर लोग बड़ी संख्या में प्रार्थना करने पहुंचे।
झारखंड में भी क्रिसमस की धूम, लोगों ने की प्रार्थना, कैरोल भी गाए
15 of 17
रांची में क्रिसमस के मौके पर मोमबत्तियां जलाते लोग
- फोटो : एएनआई
रांची के सेंट मैरी कैथेड्रल में विशेष प्रार्थना की गई। क्रिसमस के अवसर पर सेंट मैरी कैथेड्रल में पहुंचे भक्तों ने प्रार्थना करने के अलावा मोमबत्तियां भी जलाईं।
प्रार्थना के बाद गिरजाघर परिसर में मोमबत्तियां जलाई गई
ओडिशा के कटक में क्रिसमस, गिरजाघर में की गई सजावट
16 of 17
क्रिसमस के मौके पर कटक के गिरजाघर में की गई सजावट
- फोटो : एएनआई
ओडिशा के कटक में भी क्रिसमस का उल्लास दिखा। आवर लेडी ऑफ मोस्ट होली रोज़री कैथेड्रल में मध्य रात्रि की सामूहिक प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।
राजस्थान में क्रिसमस के मौके पर सामूहिक प्रार्थना
- फोटो : एएनआई
राजस्थान के अजमेर में भी क्रिसमस के मौके पर उत्साह दिखा। सेंट एंसलम चर्च में मध्य रात्रि की सामूहिक प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी पहुंचे।