बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए युवा ऑलराउंडर तनुष कोटियान को टीम में शामिल किया। उम्मीद है कि रोहित शर्मा उन्हें गुरुवार से शुरू होने जा रहे मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू का मौका देंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है, जो कि एक-एक की बराबरी पर है। इस सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम में एक नए खिलाड़ी को शामिल किया है। इसका नाम तनुष कोटियान है। वह अंतिम दो मुकाबलों में चमक बिखेरेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
तनुष कोटियान
- फोटो : X
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिल सकता है डेब्यू का मौका
दरअसल, भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्ट (तीसरा मैच) खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके बाद बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए युवा ऑलराउंडर तनुष कोटियान को टीम में शामिल किया। उम्मीद है कि रोहित शर्मा उन्हें गुरुवार से शुरू होने जा रहे मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू का मौका देंगे।
विज्ञापन
3 of 4
तनुष कोटियान
- फोटो : X
मुंबई को दिलाए खिताब
तनुष हाल ही में सैयद मु्श्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेले नौ मैचों में कुल नौ विकेट अपने नाम किए। इससे पहले उन्होंने मुंबई को उसका 42वां रणजी खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने चार पारियों में 12 विकेट अपने नाम किए थे।
तनुष का शानदार करियर
26 वर्षीय ऑलराउंडर का घरेलू करियर अब तक शानदार रहा है। उन्होंने 33 फर्स्ट क्लास मैचों में 3.31 के इकोनॉमी रेट से 101 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 21 लिस्ट ए और 33 टी20 मुकाबलों में उन्होंने क्रमश: 22 और 33 विकेट चटकाए। वह बल्लेबाजी में भी कमाल दिखा चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम दो शतक और 13 अर्धशतक के साथ 1525 रन दर्ज हैं।