हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
Rafale jet
- फोटो : पीटीआई
आज तीन और राफेल लड़ाकू विमान पहुंच रहे भारत, दुश्मनों की अब खैर नहीं
भारतीय वायुसेना को और ताकतवर बनाने के लिए बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंच रहे हैं। इस विमान के पहुंचने से वायुसेना की ताकत में और इजाफा होगा और दुश्मनों को जंग के मैदान में धूल चटाने में मदद मिलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 6
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : एएनआई
राष्ट्रपति का पंजाब के शिष्टमंडल से मिलने से इनकार, आज से राजघाट पर अमरिंदर सिंह का धरना
पंजाब में किसानों के धरने की वजह से मालगाड़ियों की आवाजाही ठप है। वहीं इस वजह से पंजाब के पांच थर्मल प्लांटों मे कोयले की कमी की वजह से बिजली उत्पादन भी रुक गया है। राज्य में अब बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 6
सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे
- फोटो : ANI
सेना प्रमुख जनरल नरवणे आज से दो दिन के नेपाल दौरे पर, मजबूत रिश्तों की जताई उम्मीद
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज (बुधवार) से शुरू हो रहा है। बीते कुछ महीनों से दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में भारतीय सेना प्रमुख का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 6
दिल्ली में बढ़ी सर्दी
- फोटो : पीटीआई
Delhi Weather : दिल्ली में गिरा न्यूनतम तापमान, 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, आज भी रहा ये हाल तो शीतलहर की होगी घोषणा
देश की राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। नवंबर आते ही जिस तरह से दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ी है उससे यह साफ संकेत मिलता है कि आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर में सर्दियां लंबे समय तक रहेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: एलएलबी-बीएएलएलबी की परीक्षाएं आज से
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एलएलबी और बीएएलएलबी की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं चार नवंबर से शुरू हो रही हैं। यह 12 नवंबर तक चलेंगी। एक पाली में दोपहर दो से शाम चार बजे तक परीक्षा होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर