हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
प्रधानमंत्री मोदी आज बंगलूरू प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2020 का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंगलूरू प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। यह सम्मेलन 19 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : Twitter/@BJP4India
भाजपा के राज्य प्रभारियों के साथ आज बैठक करेंगे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पार्टी की ओर से नियुक्त विभिन्न राज्यों के केंद्रीय प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक के दौरान वह अगले साल होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
दिल्ली में रिकॉर्ड 131 मौतें, 7486 संक्रमित, केजरीवाल ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक
राजधानी में कोरोना संक्रमण से पहली बार एक दिन में 131 लोगों की मौत दर्ज हुई हैं, जबकि 7486 नए मरीज मिले हैं। थोड़ी राहत की खबर यह है कि 6901 लोगों ने संक्रमण को मात दी। हालात के मद्देनजर दिल्ली की सीएम केजरीवाल ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
बदरीनाथ
- फोटो : अमर उजाला
Char Dham Yatra 2020: आज दोपहर बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
बदरीनाथ धाम के कपाट बृहस्पतिवार को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट बंद होने की प्रक्रिया दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगी, जिसके बाद दोपहर 3:35 पर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज खुल जाएगा रॉक गार्डन
करीब आठ महीने से बंद पड़ा शहर का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल रॉक गार्डन आज से पर्यटकों और शहरवासियों के लिए खुल जाएगा। शहर में कोरोना के केस फिर से बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रशासन ने रॉक गार्डन में घूमने वाले लोगों के लिए कई दिशा-निर्देश तय किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...