फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 12 Oct 2020 06:25 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Top News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
परिजनों से मिला एक प्रतिनिधिमंडल... - फोटो : amar ujala
हाथरस कांडः कड़ी सुरक्षा में बिटिया के परिजन आज जाएंगे लखनऊ, हाईकोर्ट के समक्ष होंगे पेश
बिटिया प्रकरण की सोमवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होनी है। बिटिया के परिवार वाले भी वहां जाएंगे। न्यायालय ने उच्चाधिकारियों के अलावा डीएम और एसपी को भी तलब किया है। शनिवार को बिटिया के परिवार वाले सुबह से ही यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि रविवार को ही अधिकारी उन्हें लखनऊ ले जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock
भारत-चीन के बीच सैन्य वार्ता आज, चीनी सैनिकों की पूरी तरह से वापसी पर रहेगा जोर
सोमवार को चीन के साथ होने वाली उच्च-स्तरीय सैन्य वार्ता के सातवें दौर में भारत पूर्वी लद्दाख में टकराव के बिंदुओं से चीन द्वारा सैनिकों की पूरी तरह से जल्द वापसी पर जोर देगा। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के स्कूलों में आज से आएंगे 100 फीसदी शिक्षक और गैर शिक्षक
हिमाचल के स्कूलों में सोमवार से सौ फीसदी शिक्षक और गैर शिक्षक लौट आएंगे। 12 अक्तूबर से हिमाचल सरकार ने स्कूलों में नई व्यवस्था लागू कर दी है। स्कूल आने वाले शिक्षकों और प्रिंसिपल को विद्यार्थियों की संख्या और कमरों के हिसाब से माइक्रो प्लान बनाकर 17 अक्तूबर तक शिक्षा उपनिदेशकों को भेजना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय: आज से शुरू होंगे कट ऑफ के आधार पर दाखिले, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कर सकते हैं आवेदन
दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट ऑफ के आधार पर लगभग 70 हजार सीटों के लिए ऑनलाइन दाखिले की दौड़ आज से शुरू होगी। प्रत्येक कट ऑफ में दाखिले के लिए तीन अवसर मिलेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और चिराग पासवान - फोटो : Amar Ujala
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: सीएम नीतीश कुमार आज से करेंगे चुनाव प्रचार अभियान शुरू
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और सीएम नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाने वाले राज्य के मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार आज और कल यानी (सोमवार और मंगलवार) में कुल राज्य की 35 विधानसभा क्षेत्रों को लोगों को संबोधित करेगें।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rajmata Vijaya Raje Scindia - फोटो : twitter@yashodhara raje scindia
राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में जारी होगा सिक्का, पीएम मोदी आज करेंगे अनावरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 12 अक्तूबर को  राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जन्म जयंती पर 100 रुपये के सिक्के का अनावरण करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें