Riyan Parag
पराग ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दो चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी ओवर की दो गेंदों पर राजस्थान को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, तभी खलील की फुलटॉस गेंद पर उन्होंने कवर के ऊपर से छक्का लगा दिया। इसके बाद जीत की इस खुशी का इजहार करने के लिए उन्होंने मैदान में ही हेलमेट और बल्ला छोड़कर असम का पारंपरिक बिहु डांस करने लगे। देखते-देखते पराग के पारंपरिक 'बिहु' डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।