देश के कई राज्यों में आसमान जमकर बरस रहा है। भारी बारिश के चलते गुजरात, महाराष्ट्र, असम समेत कई राज्यों में तबाही का मंजर है। असम में बाढ़ ने तो सैकड़ों जिंदगी लील ली है। गुजरात में भारी बारिश की धार में कई सड़कें और पुल बह गए। कई राज्यों में लोग बेघर हो गए। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं तो कई खतरे के निशान के करीब हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात, महाराष्ट्र के अलावा मध्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर,केरल, मराठवाड़ा, दक्षिणपूर्व राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है। आगे तस्वीरों में देखें बाढ़ और बारिश से तबाही का मंजर...
विज्ञापन
तेलंगाना में गोदावरी उफान पर
2 of 8
गुजरात में बारिश का कहर
- फोटो : Social media
तेलंगाना के भद्राचलम में लगातार भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी उफन पड़ी है। तेलंगाना राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने जिला कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
3 of 8
गुजरात में बारिश से तबाही
- फोटो : ANI
गुजरात के नवसारी और वलसाड जिले में 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं, छोटा उदयपुर जिले में लगातार भारी बारिश से पुल का एक हिस्सा गिर गया। जबकि गुजरात के तापी जिले के पांचोल और कुम्भिया गांवों को जोड़ने वाला पुल बारिश की धार में बह गया। दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में नदियां खतरनाक स्तर को पार कर चुकी हैं इस कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। नवसारी और वलसाड जिले में 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं, छोटा उदयपुर जिले में लगातार भारी बारिश से पुल का एक हिस्सा गिर गया।
4 of 8
केरल में भारी बारिश
- फोटो : Social media
भारी बारिश के बीच आईएमडी ने रविवार को केरल के चार जिलों में दिनभर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने शाम 4 बजे उत्तरी केरल के जिलों कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
5 of 8
हिमाचल में बारिश से तबाही
- फोटो : Social media
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल में भारी बारिश के बाद चार मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत में बैंक से लेकर कई दुकानें थीं।
विज्ञापन
6 of 8
अमरनाथ यात्रा के दौरान तबाही
- फोटो : Social media
अमरनाथ गुफा मंदिर के पास भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 16 हो गई। कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
7 of 8
बाढ़
- फोटो : PTI
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने रविवार को कहा कि एक जून से महाराष्ट्र में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 76 लोगों की मौत हुई है और उनमें से नौ की मौत पिछले 24 घंटों में हुई है।
महाराष्ट्र के नासिक शहर में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई जगह बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।
नासिक में गोदावरी के तट पर स्थित कई मंदिर जलमग्न
अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया और गोदावरी नदी के तल पर स्थित कई मंदिर जलमग्न हो गए। उन्होंने कहा कि बाद में दिन में बांध का पानी छोड़े जाने से जल स्तर और बढ़ने की संभावना है।