डॉ. शुभम उपाध्याय
- फोटो : @ChouhanShivraj
'तूफान' ने छीन ली इस डॉक्टर की जिंदगी
30 साल के डॉ. शुभम उपाध्याय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कोरोना से जूझ रहे मरीजों की हिम्मत जमकर बढ़ाते थे। हालांकि, इस दौरान वह भी कोरोना की चपेट में आ गए। करीब एक महीने तक उन्होंने संघर्ष किया, लेकिन 25 नवंबर 2020 को वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। दरअसल, उनके फेफड़ों में 100 फीसदी संक्रमण हो गया था। जान बचाने के लिए लंग ट्रांसप्लांट होना था, जिसके लिए उन्हें चेन्नई एयरलिफ्ट किया जाना था, लेकिन उस वक्त एक चक्रवात की वजह से ऐसा नहीं हो सका।