फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड में हो गई है गलती, तो ठीक करवाने के लिए ऐसे लें फ्री में अपाइंटमेंट

Sun, 27 Dec 2020 10:28 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला
देश के नागरिकों के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है, आधार कार्ड। लगभग हर तरह के सरकारी काम के लिए नागरिकों से आधार कार्ड की मांग की जाती है। 'यूनिक आइडेंटिफिकेशन ऑफ इंडिया' (यूआईडीएआई) नामक संस्था द्वारा भारतीय नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड - फोटो : pixabay
कई बार देखने को मिलता है कि आधार कार्ड में दर्ज कुछ जानकारियां किसी कारणवश त्रुटिपूर्ण दर्ज हो जाती हैं। इसके अलावा, कई बार नागरिक अपना निवास स्थान बदल लेते हैं, जिसके बाद उन्हें आधार पर वर्तमान पता दर्ज करवाना पड़ता है। इस सब कार्यों को कराने के लिए नागरिकों को असुविधा ना झेलनी पड़े, इसके लिए यूआईडीएआई ने कार्ड धारक को अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा प्रदान की है। 
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड
इन जानकारियों को घर बैठे कर सकते हैं अपडेट
आधार कार्ड धारक अपने कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, लिंग और बायोमेट्रिक भी अपडेट कर सकते हैं। इनमें से कुछ कार्यों को करने के लिए कार्यालय जाने के बजाय घर से ही निपटाया जा सकता है। घर बैठे किए जाने वाले अपडेट्स में कार्ड धारक का नाम, पता, जन्मतिथि और लिंग जैसी जानकारियां शामिल हैं। 

4 of 5
आधार कार्ड
इन कामों के लिए आधार कार्ड केंद्र से लेना होगा अपॉइंटमेंट
वहीं, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को अपडेट करने के लिए आधार कार्ड केंद्र जाने की जरूरत होती है। हालांकि, इसके लिए केंद्र की तरफ से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा प्रदान की गई है, जो नागरिक को लंबी लाइनों में लगने के झंझट से बचाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aadhaar card
कैसे लें अपॉइंटमेंट
  • अपॉइंटमेंट लेने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की बेवसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होता है।
  • ‘माय आधार’ टेब पर क्लिक करें, इसके बाद ‘बुक एन अपॉइंटमेंट’ पर क्लिक करें। 
  • नए खुले पेज में शहर/लोकेशन चुनकर ‘प्रोसीड’ पर क्लिक करें। 
  • अब एक नया पेज आएगा, जिस पर 'प्रोसेस्ड टू बुक एन अपॉइंटमेंट' पर क्लिक करना होगा। इसमें आपको नया आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपॉइंटमेंट्स में से किसी एक को चुनना है।
  • अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं।
  • विकल्प चुनने के बाद अब मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ओटीपी जनरेट करना है। मोबाइल नंबर आधार रजिस्टर हो यह जरूरी नहीं है। 
  • ओटीपी के वेरिफाई होने पर आपके सामने एक फॉर्म आएगा। इस दौरान आपको अपॉइंटमेंट का टाइम स्लॉट भी चुनना होता है, फिर एप्लीकेशन सबमिट कर दें।
  • यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें