हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
संघर्ष के 100 दिन...
- फोटो : amar ujala
किसान आंदोलन का 100वां दिन आज: अब तक नहीं पिघली सरकार, गतिरोध बरकरार, आज केएमपी जाम
राजधानी की सीमाओं पर अपने हक की आवाज बुलंद कर रहे किसानों के आंदोलन का शनिवार को 100वां दिन है। कड़ाके की ठंड से दिल्ली का मौसम धीरे-धीरे गरम हो रहा है, लेकिन केंद्र सरकार और किसानों के रिश्तों में जमी बर्फ अभी तक नहीं पिघली है। दोनों अभी भी वहीं खड़े हैं, जहां 100 दिन पहले थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
Himachal Budget 2021: जयराम आज पेश करेंगे अपने कार्यकाल का चौथा बजट
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार सुबह 11 बजे अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगे। कोरोना काल में सीएम के लिए बजट चुनौतीपूर्ण होगा। सरकार को घाटा कम करना मुश्किल होगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 के यह बजट अनुमान 52 हजार करोड़ रुपये के आसपास रहने के आसार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
किसान आंदोलन..
- फोटो : अमर उजाला
किसानों के कानूनी पैनल का एलानः दिल्ली के सभी प्रवेशद्वार आज पांच घंटे के लिए बंद
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के कानूनी पैनल ने शुक्रवार को एक और बड़ा एलान किया। सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कानूनी पैनल ने कहा कि चल रहे आंदोलन के अगले चरण के तहत 6 मार्च को दिल्ली के सभी प्रवेश द्वार बंद करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
Ghazipur Border
- फोटो : Amar Ujala
पांच घंटे-पांच जगह : आज पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को टोल फ्री करेंगे किसान, केएमपी पर नाकाबंदी
कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को केएमपी (कोंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे पर पांच जगह किसान पांच घंटे तक नाकाबंदी करेंगे। सभी किसानों को ट्रैक्टरों के साथ पहुंचने का आह्वान किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
पाकिस्तान : आज विश्वास मत का सामना करेंगे पीएम इमरान खान
सीनेट में एक कड़े मुकाबले में वित्त मंत्री के चुनाव हारने के बाद इस्तीफे के बढ़ते दबाव के बीच पाक पीएम इमरान खान शनिवार को विश्वास मत का सामना करेंगे। खान ने देश के नाम संबोधन में इसका एलान किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...