हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : PTi
मंथन: नड्डा ने की पीएम से मुलाकात, आज राज्य प्रभारियों के साथ बैठक में आगे की रणनीति होगी तय
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी महासचिवों और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह के साथ चुनावी राज्यों की समीक्षा की। इस दौरान पार्टी के ‘सेवा ही संगठन’ अभियान पर खास तौर पर चर्चा की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...
नया संकट: भारत में कोरोना का एक और वैरिएंट आया सामने, सात दिन में ही कम करने लगता है वजन
अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा के बाद भारत में एक और नए कोरोना वैरिएंट का खुलासा हुआ है जो सात दिन में ही मरीज का वजन कम कर सकता है। वायरस का यह वैरिएंट ब्राजील में सबसे पहले मिला था लेकिन वहां से एक ही वैरिएंट के भारत में आने की पुष्टि की गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दिल्ली का हाल : ब्लैक फंगस के 70 फीसदी मरीज मधुमेह से ग्रस्त, जरूरी है नियंत्रण
राजधानी के दो बड़े अस्पतालों में ब्लैक फंगस (म्यूकॉर माइकोसिस) का इलाज करा रहे करीब 70 फीसदी मरीज मधुमेह से भी पीड़ित पाए गए हैं। जांच के दौरान यह बात सामने आई है। इससे पता चलता है कि कोरोना संक्रमण के अलावा मधुमेह भी ब्लैक फंगस होने का एक प्रमुख कारण है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
Lockdown
- फोटो : संजय गुप्ता
कोरोना: दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु ने रियायतों के साथ बढ़ाए लॉकडाउन
देश में पिछले दो महीनों के दौरान कोरोना के दैनिक मामले शनिवार को सबसे कम दर्ज किए गए। वायरस का संक्रमण कम होने के साथ ही दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र ने भी जनता के लिए कुछ रियायतों की घोषणा कर दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी पहुंची कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। डीजल कीमत 29 पैसे तक बढ़ी हैं तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 27 पैसे तक बढ़ी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...