फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 30 Jul 2021 06:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
लोकसभा - फोटो : lok sabha tv

संसद का मानसून सत्र: लोकसभा में कोरोना महामारी पर आज होगी चर्चा
कोरोना महामारी पर शुक्रवार को लोकसभा में चर्चा होगी। संशोधित कार्यसूची के अनुसार शुक्रवार को एनके प्रेमचंद्रन और विनायक राउत देश में कोविड-19 के हालात का मुद्दा उठाएंगे। राज्यसभा में मानसून सत्र की शुरुआत में ही इस पर चर्चा हो चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
deepika kumari - फोटो : social media

Tokyo Olympics: निशानेबाजी में मनु-सरनोबत से उम्मीद, तीरंदाजी में दीपिका पर रहेंगी निगाहें
टोक्यो ओलंपिक का आज आठवां दिन हैं। भारत के कई एथलीट अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। महिलाओं की व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में दीपिका कुमारी, 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर और राही सरनोबत, बैडमिंटन महिला क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु, बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन अपना दमखम दिखाएंगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
कोरोना की जांच - फोटो : PTI

कोरोना वायरस: केरल में तीसरी लहर की आशंका, केंद्र ने भेजी उच्च स्तरीय टीम
देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के अब संकेत मिलने लगे हैं। केरल में संक्रमण के लगातार सामने आ रहे मामलों में तेजी से उछाल आया है जिसके चलते केंद्र ने तत्काल उच्च स्तरीय टीम को रवाना किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
आरक्षण - फोटो : self

नीट में आरक्षण का मामला : यूपी चुनाव में भाजपा को लाभ पहुंचा सकता है मोदी का फैसला
मोदी सरकार का मेडिकल पाठ्यक्रमों के दाखिले में पिछड़ों को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ों अर्थात गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला यूपी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा को लाभ पहुंचा सकता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिमरनजीत कौर - फोटो : instagram.com/simranjitchakar

Tokyo Olympic: लुधियाना की मुक्केबाज सिमरनजीत कौर आज खेलेंगी अपना पहला मैच, उत्साह में पूरा गांव  
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला मुक्केबाजों की सफलता से लुधियाना के गांव चकर के लोग बेहद उत्साहित हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 30 जुलाई को इस गांव की बेटी सिमरनजीत कौर अपना पहला ओलंपिक मुकाबला खेलेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें