फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 29 Jan 2022 06:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Big News - फोटो : AMAR UJALA
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Beating Retreat ceremony - फोटो : Doordarshan National

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी : आज दोपहर घर से रूट देखकर ही निकलें, बंद रहेंगे कई रास्ते
गणतंत्र दिवस समारोह के तहत आज शाम को होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी से जनपथ, संसद भवन, राजपथ व इंडिया गेट के आसपास के मार्ग प्रभावित रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ मार्गों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 8
अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता
विधानसभा चुनाव के समर में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शहर में होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादनगर में प्रभाव मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 8
गुलमर्ग स्थित शिव मंदिर बर्फ से ढक गया है। - फोटो : बासित जरगर

Jammu Kashmir Weather Updates: चिल्ले कलां आज हो जाएगा समाप्त, प्रदेश में अनेक जगहों पर रात का पारा शून्य से नीचे
जम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां का दौर आज समाप्त हो जाएगा। इस बीच साफ मौसम के बीच ठिठुरन जारी है। पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं। जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 8
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

कोरोना संक्रमण में कमी: 16 राज्यों में सुधर रहे हालात, यूपी और पंजाब में भी सक्रिय मरीजों की वृद्धि दर में गिरावट
देश के 16 राज्यों में कोरोना को लेकर हालात सुधरते दिख रहे हैं। इनमें यूपी और पंजाब जैसे चुनावी राज्य भी शामिल हैं, जहां सक्रिय मरीजों की वृदि्ध दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

Uttarakhand Assembly Elections : मोदी, योगी, शाह और नड्डा उत्तराखंड में स्टार प्रचारक, भाजपा की सूची जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 8
स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला

School Closed In UP: कोरोना के मद्देनजर छह फरवरी तक बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान अब छह जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं यथावत जारी रहेंगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

8 of 8
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

U-19 World Cup: बांग्लादेश से पिछला हिसाब बराबर करने का मौका, क्वार्टर फाइनल मैच आज
आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2022 में अब चार बार की चैंपियन टीम इंडिया का मुकाबला सेमीफाइनल में शनिवार को बांग्लादेश से होना है। भारतीय टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने तीनों मैच जीते हैं, वहीं बांग्लादेश ने भी अच्छा खेल दिखाया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें