फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 27 Jul 2021 06:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
Mamta Banerjee - फोटो : social media
मिशन 2024: पांच दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, आज प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात
संसद के मानसून सत्र के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को अपने पांच दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचीं। तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने के बाद यह उनका राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा है और वह मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन - फोटो : ANI

ब्लिंकन का दौरा: अमेरिकी विदेश मंत्री दो दिन के दौरे पर आज आएंगे भारत, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे। इस दौरे में अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात, हिंद-प्रशांत में संपर्कों को बढ़ावा देना और कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
बांदीपोरा में तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

आतंक पर प्रहार: बांदीपोरा में तीन दिन बाद भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बांदीपोरा में लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी रहा। सुरक्षाबलों द्वारा सुमलर इलाके के शोकबाबा और आरागाम जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जोकि लगातार पिछले करीब 72 घंटे से भी अधिक समय से जारी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
गर्मी से परेशान युवतियां - फोटो : amar ujala

सावन में बारिश को तरसे: दिल्ली-एनसीआर में दिनभर उमस ने लोगों के छुड़ाए पसीने, आज के लिए येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में सावन में भी बारिश की झड़ी नहीं लग रही है। बारिश कम होने के कारण उमस भरी गर्मी से परेशान लोग तेज बारिश के लिए तरस रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा, केवल बूंदाबांदी होकर रह गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पानी की किल्लत - फोटो : demo

पानी की किल्लत: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पेयजल, पहले ही कर लें इंतजाम
नांगलोई क्षेत्र में रोहतक रोड पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पश्चिम दिल्ली और दक्षिण पश्चिम दिल्ली के अनेक इलाकों में दो दिन पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दोनों इलाकों में मंगलवार दोपहर से लेकर बुधवार सुबह तक पेयजल आपूर्ति नहीं होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें